Rs 14,999 का है Airtel का सबसे महंगा रीचार्ज प्लान, जानें क्या है इसमें खास...

Airtel के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 14,999 रुपये है, जो कि सालभर तक की वैलिडिटी के साथ आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कंपनी के सालभर वैलिडिटी वाले प्लान 2 हज़ार से 3 हज़ार के बीच में भी आ जाते हैं, तो ऐसे में यह लगभग 15 हज़ार रुपये वाला प्लान क्या कुछ खास लाता है।

Rs 14,999 का है Airtel का सबसे महंगा रीचार्ज प्लान, जानें क्या है इसमें खास...
ख़ास बातें
  • यह कंपनी का इंटरनेशनल रोमिंग पैक है
  • इस प्लान में आपको SMS करने की सुविधा भी मिल रही है
  • इस प्लान में ग्राहकों को 1200 मिनट की इनकमिंग मिल रही है
विज्ञापन
Airtel अक्सर अपने महंगे रीचार्ज प्लान की वजह से सुर्खियों में रहता है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय किफायती 49 रुपये प्लान को बंद करने का ऐलान किया था, जिसके बाद एयरटेल ग्राहकों के पास अब वैसे ही बेनेफिट्स प्राप्त करने के लिए 79 रुपये वाला विकल्प ही बचता है। जो कि पहले काफी ज्यादा है। लेकिन, क्या आप एयरटेल के सबसे महंगे रीचार्ज प्लान और उसके बेनेफिट्स के बारे में जानते हैं? दरअसल, कंपनी का सबसे महंगा रीचार्ज प्लान 14,999 रुपये का है। 14,999 रुपये यकिनन काफी बड़ा अमाउंट है, ऐसे में सोचने वाली बात होगी कि कंपनी इतने महंगे रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या बेनेफिट प्रदान करती होगी। आइए जानते हैं एयरटेल के इसी महंगे रीचार्ज प्लान के बारे में।

Airtel के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 14,999 रुपये है, जो कि सालभर तक की वैलिडिटी के साथ आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कंपनी के सालभर वैलिडिटी वाले प्लान 2 हज़ार से 3 हज़ार के बीच में भी आ जाते हैं, तो ऐसे में यह लगभग 15 हज़ार रुपये वाला प्लान क्या कुछ खास लाता है। दरअसल, यह कंपनी का इंटरनेशनल रोमिंग पैक है, जो कि कई और बड़े काम के बेनेफिट्स पूरे 1 साल तक के लिए आपको मुहैया कराता है। कॉलिंग बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में ग्राहकों को 1200 मिनिट की इनकमिंग और 1200 मिनट की इंडिया कॉल प्राप्त होती है। साथ ही ग्राहक प्लान के तहत 100 एसएमएस भेज सकते हैं।

यदि आप एयरटेल ग्राहक है और लम्बे समय तक के लिए यदि आप इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यकिनन ये प्लान आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। बता दें, ज्यादातर इंटरनेशनल रोमिंग प्लान काफी कम समय के लिए ही वैध होते हैं, लेकिन एयरटेल इस प्लान के तहत आपको पूरे 365 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान कर रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 14, 999 recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »