Airtel के 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब नहीं मिल रहा है पहले जितना डेटा

149 रुपये के प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराने वाले एयरटेल यूज़र अब 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा पाएंगे। वहीं, 399 रुपये वाले पैक में 84 दिनों के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जुलाई 2018 10:54 IST
ख़ास बातें
  • 149 रुपये वाले एयरटेल पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा
  • 399 रुपये वाले Airtel प्रीपेड पैक में हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी डेटा
  • कुछ एयरटेल यूज़र 399 रुपये वाले पैक में अब 70 दिन की वैलिडिटी पा रहे हैं
ख़बर है कि Airtel ने अपने 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए मिलने वाले डेटा को कम कर दिया है। इन एयरटेल प्रीपेड पैक में यूज़र को हर दिन 2.4 जीबी तक डेटा मिलता था। कंपनी के इस फैसले के बाद Reliance Jio और Vodafone जैसे कंपनियों के लिए नए सब्सक्राइबर को लुभाने के लिए जमीन तैयार हो गई है। गौर करने वाली बात है कि बीते महीने की शुरुआत में ही एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले पैक को अपग्रेड किया था। वहीं, 149 रुपये वाले प्रीपेड पैक के साथ चुनिंदा यूज़र को हर दिन तेज स्पीड में 2 जीबी डेटा दिया जा रहा था। तुलना में Jio अपने 149 और 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा देती है। ये पैक क्रमशः 28 दिन और 84 दिन की वैधता के साथ आते हैं। हालांकि, कंपनी के डबल धमाका ऑफर की मदद से यह फायदा दोगुना हो जाता है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel अब अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा और 399 रुपये वाले पैक में हर दिन 2.4 जीबी डेटा नहीं दे रही है। खबर है कि कंपनी ने इन पैक के साथ अब पुराना वाला ही डेटा दे रही है। इसका मतलब है कि 149 रुपये के प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराने वाले एयरटेल यूज़र अब 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा पाएंगे। वहीं, 399 रुपये वाले पैक में 84 दिनों के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। खबर तो यह भी है कि कुछ एयरटेल यूज़र 399 रुपये वाले पैक में अब 70 दिन की वैलिडिटी पा रहे हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि 149 रुपये वाले प्रीपेड पैक को लेकर किया गया अपडेट अभी चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। वहीं, एयरटेल की वेबसाइट पर 399 रुपये वाला पैक अब कम फायदे के साथ लिस्ट है।
.
भले ही इन पैक में डेटा की सीमा कम कर दी गई हो, लेकिन यूज़र अब भी अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज पाएंगे। इसके अलावा जो यूज़र पहले से इन रीचार्ज पैक को इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके पैक में अगले रीचार्ज तक कोई बदलाव नहीं होगा।
Advertisement

ये चौंकाने वाली बात है कि Airtel ने अपने दो प्रीपेड प्लान में होने वाले डेटा फायदे को कम करने का फैसला किया है जबकि रिलायंस जियो नए सब्सक्राइबर को लुभाने के मकसद से डबल धमाका ऑफर दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.