• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान में मिलेगा ज्यादा डेटा: रिपोर्ट

Airtel के 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान में मिलेगा ज्यादा डेटा: रिपोर्ट

Airtel अब अपने 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले तीन प्रीपेड पैक में पहले की तुलना में अधिक डेटा मुहैया करा रही है।

Airtel के 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान में मिलेगा ज्यादा डेटा: रिपोर्ट

Airtel के 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान में मिलेगा ज्यादा डेटा: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा
  • 448 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन मिलेगा 1.9 जीबी डेटा
  • एयरटेल के तीनों प्लान Airtel TV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं
विज्ञापन
Airtel अब अपने 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले तीन प्रीपेड पैक में पहले की तुलना में अधिक डेटा मुहैया करा रही है। एयरटेल के इन तीनों ही प्लान में अब यूज़र्स को प्रतिदिन 400 एमबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। एयरटेल के इन प्रीपेड प्लान ( Airtel Prepaid Plans) में बदलाव के बाद अब यूज़र को प्रतिदिन 1.4 जीबी, 1.9 जीबी और 2.4 जीबी  डेटा मिलेगा। कुछ समय पहले Airtel ने 129 रुपये और 249 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान को संशोधित किया था और अब इनमें से एक प्लान 4 लाख के लाइफ इंश्योरेंस कवर के साथ आता है।

सबसे पहले बात Airtel के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की। अब इस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा के बजाय 2.4 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलेगा। 400 एमबी प्रतिदिन डेटा के अलावा Airtel TV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 4जी डिवाइस कैशबैक भी है, नया स्मार्टफोन खरीदने पर यूज़र को 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

प्लान के साथ एक साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी और Wynk का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है और यह अनलिमिटेड कॉलिंग बिना किसी एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।

अब बात Airtel के 448 रुपये वाले प्लान की। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस प्लान के साथ 1.5 जीबी डेटा के बजाय 1.9 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। 400 एमबी प्रतिदिन डेटा के अलावा Airtel TV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 4जी डिवाइस कैशबैक, नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी और Wynk का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल का 448 रुपये वाला प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस है।

Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ अब 1 जीबी डेटा नहीं बल्कि 1.4 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है, ऊपर बताए गए प्लान के साथ मिलने वाले फायदे इस प्लान के साथ भी मिलेंगे। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले इन रीचार्ज प्लान में बदलाव को स्पॉट किया था। फिलहाल, Airtel की वेबसाइट पर प्लान में किए गए बदलाव का ज़िक्र नहीं है। हम भी अतिरिक्त डेटा वाले फायदे से रूबरू नहीं हुए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Prepaid Plans

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  2. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  4. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  6. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  7. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  8. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  9. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »