Airtel ने लॉन्च किया 97 रुपये का प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

Airtel की लिस्टिंग के मुताबिक, 97 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना व कर्नाटक सर्कल में उपलब्ध है। प्लान 2 जीबी डेटा, और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है।

Airtel ने लॉन्च किया 97 रुपये का प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • 97 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 14 दिनों की है
  • इससे पहले एयरटेल ने 148 रुपये वाले वाला रीचार्ज प्लान पेश किया था
  • Airtel का नया प्लान "कॉम्बो रीचार्ज" पैक का हिस्सा है
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने 97 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूज़र्स को इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 14 दिनों की होगी। नया प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा होगी। इसे फिलहाल Airtel की वेबसाइट पर चुनिंदा सर्कल में लिस्ट किया गया है। बीते साल सितंबर महीने में Airtel ने 97 रुपये वाला प्रीपेड प्लान का उतारा था। यह "कॉम्बो रीचार्ज" विकल्प का हिस्सा है। इसमें यूज़र को 1.5 जीबी डेटा और 350 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती थी। लेकिन इस प्लान को कुछ महीनों बाद ही बंद कर दिया गया।

एयरटेल की लिस्टिंग के मुताबिक, 97 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना व कर्नाटक सर्कल में उपलब्ध है। प्लान 2 जीबी डेटा, और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। यूज़र हर दिन 100 एसएमएस भी भेज सकते हैं। लेकिन इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

एयरटेल ने 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को वेबसाइट पर "स्पेशल रीचार्ज-एसटीवी कॉम्बो" सेगमेंट में लिस्ट किया है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, यह बीते साल पेश किए गए 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का अपग्रेड है। पहले इस प्लान में 1.5 जीबी डेटा और 350 वॉयस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध थी।

97 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी ड्रीमडीटीएच फोरम द्वारा दी गई। हालांकि, गैजेट्स 360 निजी तौर पर इस प्लान की पुष्टि कर सकता है।

बीते हफ्ते, एयरटेल ने 148 रुपये वाले वाला रीचार्ज प्लान पेश किया था। इसमें यूज़र्स को 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rs 97 Airtel prepaid plan, Airtel, Bharti Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »