फिजिकल सिम से क्यों बेहतर है E-SIM? Airtel ने बताए फायदे

ई-सिम टेक्नोलॉजी के कई लाभों में से एक यह है कि एक ही ई-सिम पर कई मोबाइल नंबरों को एक्टिवेट करने की क्षमता है।

फिजिकल सिम से क्यों बेहतर है E-SIM? Airtel ने बताए फायदे
ख़ास बातें
  • Airtel के सीईओ का कहना है कि E-SIM फिजिकल सिम से बेहतर होता है
  • एक ही ई-सिम पर कई मोबाइल नंबरों को एक्टिवेट करने की क्षमता है
  • ये पारंपरिक सिम कार्ड की तरह फोन से निकाले या हटाए नहीं जा सकते
विज्ञापन
Airtel के सीईओ का कहना है कि E-SIM फिजिकल सिम से बेहतर होता है। ई-सिम, यानी एंबेडेड सिम एक नए प्रकार का सिम कार्ड होता है, जो आपके मोबाइल डिवाइस के अंदर ही एक्टिवेट हो जाता है, बिना फिजिकल सिम की जरूरत के। एयरटेल के सीईओ ने यूजर्स के लिए सुपरफास्ट स्पीड लाने वाले Airtel 5GPlus को व्यापक रूप से अपनाने पर भी बात की, लेकिन उनका मुख्य फोकस ई-सिम के बेनिफिट्स पर रहा। उनका कहना है कि ई-सिम आपको मोबाइल फोन रखने से आजादी देता है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

Airtel के CEO ने ई-सिम के फायदे बताए और कहा कि यह फिजिकल सिम से बेहतर ऑप्शन है। उन्होंने बताया कि ई-सिम की वजह से हमेशा अपने स्मार्टफोन को साथ रखने की जरूरत नहीं होती, बल्कि यूजर्स उसी ई-सिम को अपने स्मार्टवॉच में रखते हुए फोन को घर छोड़ सकते हैं। सीईओ ने कहा, (अनुवादित) "सुबह की सैर के दौरान अपने फोन को साथ रखने के दिन चले गए। अब, आपकी स्मार्टवॉच ई-सिम के माध्यम से आसानी से कनेक्ट हो सकती है, जिससे आप दौड़ने का आनंद लेते हुए अपना फोन घर पर छोड़ सकते हैं।"

ई-सिम टेक्नोलॉजी के कई लाभों में से एक यह है कि एक ही ई-सिम पर कई मोबाइल नंबरों को एक्टिवेट करने की क्षमता है। सीईओ ने ई-सिम के साथ डिवाइस ट्रांजिशन में आसानी और डेली एक्टिविटी को सरल बनाने की इसकी क्षमता पर जोर दिया।

वहीं, सुरक्षा चिंताओं को लेकर उन्होंने कहा कि चोरी के मामलों में ई-सिम अपराधियों के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि वे पारंपरिक सिम कार्ड की तरह फोन से निकाले या हटाए नहीं जा सकते। यह टेक्नोलॉजी चोरों के लिए चोरी किए गए डिवाइस को ठिकाने लगाने का काम अधिक कठिन बना देती है।

सीईओ ने कुछ आम प्रश्नों के उत्तर भी दिए, जिससे इसके फायदे समझने में आसानी हो:-

प्रश्न: क्या मेरा स्मार्टफोन एयरटेल ई-सिम कंपेटिबल है?
उत्तर: ई-सिम सुविधा का समर्थन करने वाले सभी डिवाइस एयरटेल ई-सिम के साथ कंपेटिबल हैं।

प्रश्न: क्या मैं अपने भौतिक सिम को ई-सिम में बदल सकता हूं?
उत्तर: Airtel Thanks ऐप के जरिए फिजिकल सिम को ई-सिम में बदलना बहुत आसान है। आपको बस इस लिंक पर क्लिक करना है।

प्रश्न: ई-सिम एक्टिवेट करने में कितना समय लगेगा?
उत्तर: ई-सिम प्रोफाइल डाउनलोड और इनेबल होते ही यह एक्टिवेट हो जाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel CEO, Airtel E SIM
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »