Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, समान कीमत में मिलेगी पहले से ज्यादा वैधता, जरूर जानें फायदे

Airtel के 359 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में पहले 28 दिनों की वैधत मिलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 महीना कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने 359 रुपये वाले प्लान में वैधता को बढ़ाया है।
  • Airtel के 359 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डाटा मिलता है।
  • Airtel के 359 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है।

Airtel के 359 रुपये के प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Airtel

देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अब अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए मौजूदा 359 रुपये वाले प्लान की वैधता में इजाफा कर दिया है। अगर आप इस प्लान के यूजर हैं या फिर इस प्लान को इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो अब आपको समान कीमत में ज्यादा वैदता मिलने वाली है। यहां हम आपको एयरटेल के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Airtel के 359 रुपये वाले प्लान की खासियतें


Airtel के 359 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में पहले 28 दिनों की वैधत मिलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 महीना कर दिया गया है। यानी कि आपको यह टेंशन लेने की जरूरत नहीं है कि महीना 28, 30 या 31 दिन का है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Airtel Xstream App, Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।
 

Airtel के अन्य 1 महीने की वैधता वाले प्रीपेड प्लान:



Airtel का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 319 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 1 महीने की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करेंतो यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस को देखते हुए इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों को देखते हुए इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक पा सकते हैं।
Advertisement

Airtel का 509 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 509 रुपये के प्रीपेड प्लान में कुल 60GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 1 महीने की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में डेली 300 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.