• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel सिर्फ इतने रुपये में दे रही 1 महीने तक 60GB डेटा, फ्री SMS, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढेरों बेनिफिट्स!

Airtel सिर्फ इतने रुपये में दे रही 1 महीने तक 60GB डेटा, फ्री SMS, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढेरों बेनिफिट्स!

यह Unlimited 5G बेनिफिट के साथ आता है। यानी आपके एरिया में अगर एयरटेल 5जी सर्विस उपलब्ध है तो इस प्लान के जरिए 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Airtel सिर्फ इतने रुपये में दे रही 1 महीने तक 60GB डेटा, फ्री SMS, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढेरों बेनिफिट्स!

Airtel अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • यह Unlimited 5G बेनिफिट के साथ आता है।
  • कंपनी ने अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ ही 300 SMS भी फ्री दिए हैं।
  • यूजर को पूरे 60GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है।
विज्ञापन
एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों के लिए कुछ कमाल के प्रीपेड प्लान पेश करती है। आज के समय में मोबाइल इंटरनेट एक बड़ी जरूरत है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने इंटरनेट प्लान्स की कीमत काफी बढ़ा दी है। ऐसे में सस्ते दाम में ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट देने वाले प्लान के बारे में आप भी जानना चाहते हैं तो यह खबर  आपके लिए है। एयरटेल का एक प्लान ऐसा भी है जो कम कीमत में जबरदस्त डेटा बेनिफिट देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Airtel यूं तो अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करती है। लेकिन आज हम एयरटेल के ऐसे ही धांसू प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले जबरदस्त बेनिफिट लेकर आता है। यह प्लान कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या Airtel Thanks App के माध्यम से 509 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में कंपनी 1 महीने तक अनलिमिटिड कॉलिंग देती है। साथ ही यूजर को पूरे 60GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। इस डेटा को आप अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकते हैं। 

इस प्लान में कंपनी ने अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ ही 300 SMS भी फ्री दिए हैं। इस प्लान की वैधता 1 महीने की है, यानि कि यह 30 दिनों की बाध्यता के साथ नहीं आता है बल्कि कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी ने कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी जोड़े हैं। फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का सब्सक्रिप्शन इसमें मिलता है जिसमें आप प्लान की वैधता तक अपने फोन पर अलग अलग गानों के रूप में डायलर ट्यून, या हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। साथ ही Apollo 24|7 Circle की 3 महीने की मेंबरशिप भी मिलती है। इतने सारे बेनिफिट्स के साथ यह आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी अलग से देता है जिसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। 

यह Unlimited 5G बेनिफिट के साथ आता है। यानी आपके एरिया में अगर एयरटेल 5जी सर्विस उपलब्ध है तो इस प्लान के जरिए 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel ऑफिशिअल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »