• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड कॉल, Disney Hotstar का मनोरंज दे रही Airtel, सबसे धांसू प्लान!

365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड कॉल, Disney Hotstar का मनोरंज दे रही Airtel, सबसे धांसू प्लान!

Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान के तहत यूजर Free Hellotunes भी पाते हैं

365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड कॉल, Disney Hotstar का मनोरंज दे रही Airtel, सबसे धांसू प्लान!

एयरटेल के इस ट्रूली अनलिमिटिड प्लान के साथ भरपूर मनोरंजन का खजाना भी मिलता है।

ख़ास बातें
  • इसमें 5G अनलिमिटिड डेटा भी कंपनी दे रही है।
  • पैक अपने साथ Disney Plus Hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन देता है।
  • सालभर में आपको 912.5GB डेटा मिल जाता है।
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Airtel) Bharti Airtel के अनलिमिटिड मोबाइल रीचार्ज प्लान 155 रुपये से शुरू हो जाते हैं। जिसमें ग्राहक को अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ 1GB डेटा और 24 दिनों की वैधता मिलती है। लेकिन कंपनी यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स भी पेश करती है। 365 दिनों की वैधता वाले प्लान अपने साथ ढेर सारे फायदे लेकर आते हैं। आज हम आपको एरयटेल के ऐसे ही एनुअल प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा अनलिमिटिड प्लान ऑफर करती है जिससे एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लम्बे समय तक रिचार्ज के बारे में सोचना भी न पड़े। साथ ही प्लान में भरपूर डेटा भी मिल जाता है। इस प्लान ओटीटी ऐप्स का मनोरंजन भी है। पैक की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Airtel टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा अनलिमिटिड प्लान ऑफर करती है जिससे एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लम्बे समय तक मोबाइल रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाती है। यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान को आप Airtel Thanks App या एयरटेल की ऑफिशिअल वेबसाइट से 3359 रुपये में खरीद सकते हैं। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि सालभर में आपको 912.5GB डेटा मिल जाता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसमें डेली बेसिस पर 100SMS फ्री मिलते हैं।  

एयरटेल ट्रूली अनलिमिटिड प्लान के साथ आपको भरपूर मनोरंजन का खजाना डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल एडिशन (Disney Plus Hotstar Mobile Edition) के रूप में मिलता है। पैक अपने साथ Disney Plus Hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन लेकर आता है। इसके अलावा, अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो यह प्लान Wynk Music का फ्री बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड सॉन्ग्स का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता तीन महीने की है। इस प्लान की एक और खास बात ये है कि इसमें 5G अनलिमिटिड डेटा भी कंपनी दे रही है। 

Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान के तहत यूजर Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है, और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान चाहने वाले यूजर्स के लिए कमाल का पैकेज लाता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »