• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 500 से कम में Airtel का ये प्लान 2 महीने तक देता है डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग!

Rs 500 से कम में Airtel का ये प्लान 2 महीने तक देता है डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग!

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। साथ में आपको रोजाना इंटरनेट बेनिफिट भी मिल रहा है

Rs 500 से कम में Airtel का ये प्लान 2 महीने तक देता है डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग!

इस Airtel प्लान में आपको 56 दिनों के लिए कुल 84GB इंटरनेट डेटा मिलेगा

ख़ास बातें
  • यह प्रीपेड प्लान 479 रुपये यानि 500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है
  • एक्सट्रा बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है
  • साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ बहुत किफायती प्रीपेड प्लान लिस्ट किए हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको कम कीमत में बड़ा फायदा देता है। इस प्लान की खास बात है कि यह आपको रोजाना 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट तो देगा ही, साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और वैलिडिटी भी आम प्लान्स के मुकाबले डबल देगा। यानि कि जिस कीमत में आप महीने भर का साधारण रिचार्ज करवाते हैं, उसी कीमत में यह प्लान डबल बेनिफिट्स लेकर आता है। इस प्लान की पूरी डिटेल्स नीचे दी जा रही हैं। 

एयरटेल Rs 479 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 479 Recharge Plan):
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 479 रुपये यानि 500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का भी बेनिफिट मिलता है। लगभग दो महीने तक यह प्लान आपको 100 SMS रोजाना फ्री देता है। यानि कि 56 दिनों तक आप डेली 100 SMS बिना किसी शुल्क के भेज पाएंगे। इसकी खास बात है कि इसमें आपको रोजाना 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि 56 दिनों के लिए आपको कुल 84GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाने पर स्पीड 64kbps रह जाती है, लेकिन इंटरनेट फिर भी चलता रहेगा। 

एयरटेल Rs 479 प्लान (Airtel Rs 479 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इस पैक में आपको एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। साथ में आपको रोजाना इंटरनेट बेनिफिट भी मिल रहा है। कुल मिलाकर यह प्लान आपको 500 रुपये से कम की कीमत में बड़े लाभ देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Officail Website) पर भी विजिट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Rs 479 Recharge Plan
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »