Airtel पोस्टपेड ग्राहकों की चांदी, हर महीने बचा हुआ डेटा अगले बिल में हो जाएगा ट्रांसफर

आने वाले महीने में एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बहुत कुछ बदलने वाला है। अब कंपनी के पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने (बिल साइकिल) निर्धारित डेटा पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाने की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन
Manish Singh, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 11:21 IST
ख़ास बातें
  • 1 अगस्त से एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगी यह सुविधा
  • डेटा अपने आप ही अगले महीने के बिल में ट्रांसफर हो जाएगा
  • ग्राहक अपने डेटा पर मायएयरटेल ऐप के ज़रिए नज़र रख पाएंगे
आने वाले महीने में एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बहुत कुछ बदलने वाला है। अब कंपनी के पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने (बिल साइकिल) निर्धारित डेटा पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाने की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा। सोमवार को इस टेलीकॉम कंपनी ने डेटा रोल ओवर प्रॉमिस का ऐलान किया जो कंपनी के प्रोजेक्ट नेक्स्ट का हिस्सा है। याद रहे कि कंपनी ने दो साल पहले अपनी विभिन्न सेवाओं के लिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए प्रोजेक्ट लीप प्रोग्राम का ऐलान किया था। प्रोजेक्ट नेक्स्ट इसी का विस्तार है।

1 अगस्त से एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक को किसी बिलिंग साइकिल में बचे हुए डेटा की चिंता नहीं करनी होगी। यह डेटा अपने आप ही अगले महीने के बिल में ट्रांसफर हो जाएगा। कंपनी ने इसके बारे में कहा, "यह नए किस्म का प्रयोग है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों का डेटा बेकार नहीं जाए। इस तरह से एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बहुत सारी चीज़े बदलने वाली हैं।"

ग्राहक अपने डेटा पर मायएयरटेल ऐप के ज़रिए नज़र रख पाएंगे। कंपनी ने अपने ऐप, वेबसाइट और इन स्टोर के अनुभव को भी बेहतर करने की बात की है।

कंपनी ने नए फैमिली प्रॉमिस प्रोग्राम का भी ऐलान किया। इसके तहत, पोस्टपेड ग्राहक अपने परिवार के सदस्यों के लिए कई तरह की सुविधाएं बना पाएंगे। ऐसा मायएयरटेल ऐप के ज़रिए संभव होगा। कंपनी का दावा है कि इससे ग्राहकों 20 फीसदी तक का बचत होगा।
Advertisement

नए प्रोजेक्ट नेक्स्ट प्रोग्राम के तहत कंपनी देशभर के 2,500 फिज़िकल और मोर्टार स्टोर को बेहतर बनाया जाएगा।
Advertisement

एयरटेल ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही ऐप और वेबसाइट को नए अवतार में पेश करेगी। इनमें नए फ़ीचर जोड़े जाएंगे। कंपनी एयरेटल सिक्योर सिक्योरिटी सूट को भी अपडेट करेगी। अब नोर्टन मोबाइल सिक्योरिटी इसका हिस्सा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.