• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 2GB डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

2GB डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में ग्राहकों को अमेजॉन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Prime Video Mobile Edition) का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है।

2GB डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Airtel का यह प्लान कंपनी के सबसे किफायती प्लान्स में से एक है।
  • यह प्लान आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है।
  • Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन 28 दिनों तक वैलिड रहता है।
विज्ञापन
Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए विभिन्न प्रकार के प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Prepaidn Recharge Plan) लेकर आती है। इसके प्लान्स में 10 रुपये के टॉप-अप से लेकर 3359 रुपये तक के वार्षिक प्लान शामिल हैं। एयरटेल का स्मार्ट रिचार्ज प्लान (Airtel Smart Recharge Plan) 99 रुपये से शुरू होता है। जबकि इसके अनलिमिटिड प्लान (Airtel Unlimited Plans) 155 रुपये से शुरू हैं। आज हम आपको ऐयरटेल के ऐसे ही एक सस्ते और बेनिफिशिअल प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कम कीमत में महीने भर की वैलिडिटी और रोजाना 2GB डेटा देता है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की भी भरमार है। 

एयरटेल का 359 रुपये का प्लान (Airtel Rs 359 Plan): एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 359 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें ग्राहक को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वैलिडिटी के दौरान यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है। इसके साथ ही प्लान आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। इसका अर्थ है कि प्लान के साथ आपको 56GB डेटा का कुल लाभ मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट डेटा की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64kbps की स्पीड पर चलेगा। इसके अलावा इस प्लान में आपको प्रतिदिन 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में ग्राहकों को अमेजॉन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Prime Video Mobile Edition) का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक (Xstream Mobile Pack) का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यह पैक भी 28 दिनों तक वैध रहता है। इस पैक के साथ आप SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX में से किसी भी एक चैनल पर अपना पसंदीदा कंटेंट देख सकते हैं। इतना ही नहीं, एयरटेल का 359 रुपये का प्लान ((Airtel Rs 359 Plan) आपको Shaw Academy की तरफ से एक साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स करने का मौका भी देता है। 

एयरटेल का यह प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स (Free Hellotunes) का सब्सक्रिप्शन भी देता है। जिसमें आप किसी भी गाने को अपनी हैलो ट्यून बिना कोई एक्सट्रा चार्ज दिए सेट कर सकते हैं। साथ ही Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलता है। प्लान में FASTag रिचार्ज पर यूजर को 100 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलता है। इन सभी बेनिफिट्स के साथ Airtel का यह प्लान कंपनी के सबसे किफायती प्लान्स में से एक बन जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »