6G पर इस कंपनी ने शुरू किया काम, 10 लाख गीगाबिट्स की मिलेगी स्पीड!

6G : साल 2022 में ZTE ने रिसर्च पर 16 बिलियन युआन (लगभग 183 अरब रुपये) खर्च किए हैं। यह इस अवधि में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम का करीब 17 फीसदी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 14:00 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्च और डेवलपमेंट पर कंपनी काफी पैसा खर्च कर रही
  • हालांकि रिसर्च अपने शुरुआती चरण में है
  • 6G मोबाइल कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में अगली बड़ी चीज है

6G : कंपनी का मानना है कि 6G मोबाइल कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में अगली बड़ी चीज है। हालांकि इसका डेवलपमेंट अपने शुरुआत चरण में है।

भारत में पिछले महीने ही 5G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत हुई है। देशभर में इसका विस्‍तार होने में अभी करीब 2 से 3 साल लगने की उम्‍मीद है। दुनिया के बाकी देशों से तुलना करें खासकर चीन से, तो वह इसमें काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। चीन में 6G पर काम शुरू हो गया है। चीनी कंपनी ZTE ने ऐलान किया है कि उसने 1 मिलियन गीगाबिट्स (1 million Gigabits) की अद्भुत नेटवर्क स्‍पीड की खोज में 6G पर रिसर्च शुरू की है। कंपनी ने कहा है कि वह टेक्‍नॉलजी में नए इनोवेशन और आरएंडडी में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में ZTE ने रिसर्च पर 16 बिलियन युआन (लगभग 183 अरब रुपये) खर्च किए हैं। यह इस अवधि में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम का करीब 17 फीसदी है। कंपनी का मानना है कि 6G मोबाइल कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में अगली बड़ी चीज है। हालांकि इसका डेवलपमेंट अपने शुरुआत चरण में है। 

जेडटीई का मकसद 6जी के डेवलपमेंट में आगे आना है। कंपनी R&D कर्मचारियों पर फोकस करेगी। उसका कहना है कि R&D स्‍ट्रैटिजी इस उद्यम विकास का महत्‍वपूर्ण आधार है। कंपनी अपने ऑपरेटिंग इनकम का लगभग 10 फीसदी आरएंडडी पर खर्च कर रही है। उसका कहना है कि 6G तकनीक के डेवलपमेंट के लिए वह अपनी कोशिशों को जारी रखेगी। 

अनुमान लगाया जाता रहा है कि साल 2030 तक दुनिया में 6G नेटवर्क की शुरुआत हो सकती है। ZTE अकेली नहीं है, जो इस पर काम कर रही है। कई बड़ी कंपनियां 6G की टेस्टिंग में लगी है। हाल ही में एलजी ने इसमें कामयाबी पाई है। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज ने 320 मीटर की दूरी पर 155 से 175 गीगाहर्ट्ज (Ghz) की फ्रीक्वेंसी रेंज में 6G टेराहर्ट्ज (THz) डेटा के वायरलेस ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का सफल परीक्षण किया है। 
Advertisement

भारत भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि देश इस दशक के आखिर तक 6G सर्विसेज को भी पेश करने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने यह घोषणा ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022' ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए की थी। जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर 6जी पर तेजी से काम कर रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.