PM मोदी ने कहा, भारत इस दशक के आखिर तक 6G सेवाएं शुरू करने को तैयार

वहीं, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो सकती हैं।

PM मोदी ने कहा, भारत इस दशक के आखिर तक 6G सेवाएं शुरू करने को तैयार

टेलिकॉम प्रोवाइडर्स ने अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है।

ख़ास बातें
  • ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022’ में बोले पीएम मोदी
  • इस दशक के आखिर तक 6जी सेवाओं के आने की बात
  • वहीं, 5G का रोलआउट 12 अक्‍टूबर तक हो सकता है
विज्ञापन
भारत में आने वाले महीनों में 5G टेलीकॉम सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लॉन्च से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश इस दशक के आखिर तक 6G सर्विसेज को भी पेश करने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने यह घोषणा ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022' ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए की। इससे पहले आज केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो सकती हैं। पहले इसे 29 सितंबर तक लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि हम इस दशक के अंत तक 6G लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार गेमिंग और मनोरंजन में इंडियन सॉल्‍यूशंस को प्रोत्साहित कर रही है।
 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G सेवाओं को शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन साल में 5G सेवाएं सभी प्रमुख शहरों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच जाएंगी। सरकार का यह भी दावा है कि 5G सेवाएं सस्ती और सुलभ होंगी।

इस बीच, टेलिकॉम प्रोवाइडर्स ने अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में संपन्न हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। जियो और एयरटेल ने इस नीलामी में सबसे ज्‍यादा एयरवेव हासिल की हैं।  

पीटीआई के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G को बहुत तेजी से रोलआउट करने के लिए सभी जरूरी कदम बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से उठाए जा रहे हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) के मुताबिक, जिन 13 शहरों में सबसे पहले 5G सेवाओं को रोलआउट किया जाएगा, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। 

इससे पहले 15 अगस्‍त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में बहुत जल्‍द 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। यह 10 गुना फास्‍ट और लैग-फ्री कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। उन्‍होंने कहा था कि अब हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं... लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »