5G नेटवर्क के इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप, बदल जाएगी भारत की तस्वीर

स्पेक्ट्रम नीलामी 2022-23 के अंदर निजी टेलीकॉम द्वारा 5G सर्विस को शुरू करने में मददगार होगी जो पहले बताई गई समय-सीमा के साथ आएगी। जहां आने वाले महीनों में नेक्स्ट जनरेश की सेलुलर कनेक्टिविटी शुरू होने की उम्मीद थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जून 2022 15:27 IST
ख़ास बातें
  • 5G टेक्नोलॉजी में ग्रोथ ला सकती है और नए नौकरी के अवसर प्रदान कर सकती है।
  • देश में 5G सर्विस जारी होने से देश भविष्य के लिए तैयार हो जाएगा।
  • 5G नेटवर्क आने से स्मार्टफोन, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्रों में लाभ होगा।

5G सर्विस जारी होने से देश भविष्य के लिए तैयार हो जाएगा।

Photo Credit: Unsplash/Tony Stoddard

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए ऐलान किया कि 5G टेलीकॉम नेटवर्क के लिए जरूरी स्पेक्ट्रम नीलामी 2022 में आयोजित की जाएगी। मंत्री अपने भाषण में कहा कि सामान्य रूप से टेलीकॉम और खासतौर पर 5G टेक्नोलॉजी में ग्रोथ ला सकती है और नए नौकरी के अवसर प्रदान कर सकती है।" उन्होंने यह भी कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी 2022-23 के अंदर निजी टेलीकॉम द्वारा 5G सर्विस को शुरू करने में मददगार होगी जो पहले बताई गई समय-सीमा के साथ आएगी। जहां आने वाले महीनों में नेक्स्ट जनरेश की सेलुलर कनेक्टिविटी शुरू होने की उम्मीद थी।

सीतारमण द्वारा किए गए ऐलान को स्मार्टफोन निर्माताओं द्वारा एक सकारात्मक कदम माना गया है। भारत और मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) नोकिया ब्रांड लाइसेंसधारी एचएमडी ग्लोबल के प्रेसिडेंट सनमीत सिंह कोचर ने कहा कि 'निजी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स द्वारा 2022-23 के अंदर 5जी टेक्नोलॉजी लागू करने के साथ, हम 5जी कंपेटिबल डिवाइस की डिमांड के लिए एक बड़ा मौका देते हैं।'  उन्होंने कहा कि 5G भारतीय अर्थव्यस्था के लिए नए अवसर और लाभ लेकर आएगा।
Advertisement

Xiaomi के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि देश में 5G सर्विस जारी होने से देश भविष्य के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 'हम 2023 तक 5G नेटवर्क लागू करने की सरकार के कदम को लेकर उत्साहित हैं जो कि इन कनेक्टिड डिवाइस में आएगा।'

Sennheiser India के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर वेणु चेरियन ने कहा कि देश में 5G नेटवर्क के आने से स्मार्टफोन के साथ-साथ मीडिया और मनोरंजन समेत अन्य क्षेत्रों में भी लाभ होगा। चेरियन ने आगे कहा कि 'इस साल होने वाली 5G स्पेक्ट्रम नीलामी का ऐलान और 5G मोबाइल सर्विस में तेजी से विस्तार के साथ कंटेंट की खपत में ग्रोथ देखने को मिलेगी, जिससे ऑडियो एक्सेसरीज इंडस्ट्री में काफी इजाफा होगा।'  उन्होंने यह भी कहा कि लो लेटेंसी और हायर बैंडविड्थ के साथ 5G नेटवर्क म्यूजिक के वायरलेस ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए एक नया एक्सपीरियंस लेकर आएगा।
Advertisement

फॉक्सकॉन के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) फर्म Bharat FIH का मानना ​​है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के ऐलान से देश में 5जी स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ेगी।  Bharat FIH के मैनेजिंग डायरेक्टर जोश फोल्गर ने कहा कि 'सरकार की इस घोषणा से ज्यादा यूजर्स को डिजिटल इकोनॉमी के नेक्स्ट लेवल में शामिल किया जा सकेगा।'
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Network, 5G Spectrum Auctions 2022, 5G Spectrum
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.