• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi WinPlay: Windows गेम्स अब Xiaomi टैबलेट पर, बिना इंटरनेट के भी मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस!

Xiaomi WinPlay: Windows गेम्स अब Xiaomi टैबलेट पर, बिना इंटरनेट के भी मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस!

PC जैसा एक्सपीरिएंस लेने के लिए यूजर्स टैबलेट के साथ कंट्रोलर्स, कीबोर्ड और माउस को भी जोड़ सकते हैं। इसमें मल्टीप्लेयर सपोर्ट भी मिलता है, जिसमें चार प्लेयर्स एक साथ खेल सकते हैं।

Xiaomi WinPlay: Windows गेम्स अब Xiaomi टैबलेट पर, बिना इंटरनेट के भी मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने WinPlay इंजन को पेश किया है
  • यह HyperOS और Windows के बीच सीमलेस क्रॉस-प्लेटफॉर्म कंपेटिबिलिटी देता है
  • Steam और GOG जैसे प्लेटफार्मों से गेम आसानी से टैबलेट पर खेल सकते हैं
विज्ञापन
Xiaomi का नया WinPlay इंजन इंटरनेट के बिना Xiaomi Pad 6S Pro 12.4 टैबलेट पर लोकेल Windows गेम कंपेटिबिलिटी को इनेबल करके टैबलेट गेमिंग के मायने बदलने के लिए तैयार है। Xiaomi हाइपरकोर पर निर्मित यह सिस्टम हाई परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करता है, जिससे यूजर्स Steam और GOG जैसे प्लेटफार्मों से गेम आसानी से खेल सकते हैं। इंजन कंट्रोल्स, कीबोर्ड और माउस जैसे एक्सटर्नल डिवाइस को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह सिस्टम चार प्लेयर्स के लिए मल्टीप्लेयर गेमिंग सपोर्ट करता है, साथ ही Xbox कंट्रोलर्स के लिए एन्हांस्ड हैप्टिक फीडबैक जैसे फीचर्स के साथ एक पीसी जैसा अनुभव प्रदान करता है।

Xiaomi ने WinPlay इंजन को पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि यह सिस्टम-लेवल फीचर Xiaomi के HyperOS और Windows गेमिंग के बीच सीमलेस क्रॉस-प्लेटफॉर्म कंपेटिबिलिटी को इनेबल करता है। Xiaomi Pad 6S Pro 12.4 के लिए डिजाइन किया गया यह फीचर टैबलेट पर Windows टाइटल की लोकल गेमिंग देता है, वो भी इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता के बिना।

PC जैसा एक्सपीरिएंस लेने के लिए यूजर्स टैबलेट के साथ कंट्रोलर्स, कीबोर्ड और माउस को भी जोड़ सकते हैं। इसमें मल्टीप्लेयर सपोर्ट भी मिलता है, जिसमें चार प्लेयर्स एक साथ खेल सकते हैं। साथ ही, Xbox कंट्रोलर्स पर यह एन्हांस्ड हैप्टिक फीडबैक भी देता है। चीन के एक टिप्सटर ने वीबो पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो इस फीचर को Xiaomi Pad 6S Pro 12.4 पर काम करते हुए दिखाता है।

गिज्मोचाइना के मुताबिक, Xiaomi की इंटरनल टेस्टिंग के अनुसार, WinPlay के जरिए GPU परफॉर्मेंस लॉस केवल 2.9% है। केवल 8.3W की औसत पावर खपत के साथ, सिस्टम एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है। दावा किया गया है कि यह सिस्टम गेम लोडिंग से लेकर रेंडरिंग तक, गेमिंग प्रोसेस के दौरान बेस्ट फ्लो के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस मुहैया कराता है।

वर्तमान में WinPlay Xiaomi Pad 6S Pro के साथ कंपेटिबल है। गेम्स के अलावा, इसमें अन्य किसी Windows ऐप के लिए सपोर्ट नहीं मिलता है। फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है और कंपनी ने अभी तक स्टेबल वर्जन के रिलीज के लिए किसी समयसीमा की घोषणा नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi WinPlay
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »