Xiaomi Pad 7 Pro देगा 144Hz LCD डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ दस्तक

Xiaomi Pad 7 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Pro में एक एलसीडी पैनल दिया जाएगा।
  • Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट होगा।
  • Xiaomi Pad 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा।

Xiaomi Pad 6 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर चीनी बाजार में फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi  Pad 7 सीरीज पर काम कर रहा है। इस साल कंपनी ने चीनी बाजार में Xiaomi Pad 6, Pad 6 Pro और Pad 6 Max पेश किए थे। Xiaomi Pad 6 ग्लोबल स्तर पर आया था, लेकिन Pad 6 Pro और Pad 6 Max सिर्फ चीनी बाजार में ही उपलब्ध हुए। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी बाजार में 2024 में Pad 7 सीरीज टैबलेट लॉन्च होंगे, वहीं ग्लोबल मार्केट में सिर्फ स्टैंडर्ड मॉडल ही दस्तक देगा। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि प्रो मॉडल चीन के बाहर भी जारी किया जाएगा।


Xiaomi Pad 7 Pro ग्लोबल स्तर पर होगा लॉन्च!


Advertisement
GSMChina की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Pad 7 Pro के लिए इंटरनल HyperOS बिल्ड को पहली बार देखा गया है। HyperOS के ग्लोबल बिल्ड की मौजूदगी के आधार पर कहा जा रहा है कि Pad 7 Pro को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट में डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अफवाहें हैं कि Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट होगा, जबकि Pad 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Pad 7 Pro में एक एलसीडी पैनल दिया जाएगा जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 7 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। डिवाइस की बैटरी साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। साउंड सिस्टम की बात करें तो टैबलेट क्वाड स्पीकर से लैस होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS 14 पर काम करने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi अप्रैल 2024 में Xiaomi 14 Ultra की घोषणा के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। Pad 7 और Pad 7 Pro टैबलेट के एक ही इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.