Xiaomi Pad 6S Pro में होगा 144Hz LCD डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग! इमेज आई सामने

संभावित रूप से इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2024 20:51 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 12.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट हो सकता है।
  • टैबलेट में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

Xiaomi Pad 6s Pro की इमेज ग्लोबल वेबसाइट पर देखी गई है।

Photo Credit: X/@That_Kartikey

Xiaomi के टैबलेट पोर्टफोलियो में अगला टैबलेट जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Xiaomi Pad 6s Pro बताया गया है जिसकी इमेज भी ऑनलाइन देखी गई है। टैबलेट Pad 6 सीरीज के अन्य टैबलेट्स से मेल खाता है। इसके Xiaomi Pad 6 सीरीज में Pad 6, Pad 6 Pro, और Pad 6 Max पहले से ही मौजूद हैं। तो ऐसे में ये नया टैबलेट किन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, आइए जानने की कोशिश करते हैं। 

Xiaomi Pad 6s Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। इसका डिजाइन सीरीज के अन्य मॉडल्स के जैसा बताया गया है। टैबलेट को Xiaomi की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। Xiaomi Pad 6s Pro के स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। इसमें 12.4  इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होने की बात कही गई है। टैबलेट में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है, लेकिन बैटरी के बारे में यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement
कैमरा की बात करें तो संभावित रूप से इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। एक लेंस 50 मेगापिक्सल होगा जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। ये इसके रियर कैमरा हो सकते हैं। फ्रंट में यह 20 मेगापिक्सल लेंस के साथ आ सकता है। इसमें 10 हजार एमएएच बैटरी आने की संभावना है। साउंड के लिए क्वाड स्पीकर सिस्टम देखने को मिल सकता है। 

Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस से भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। Xiaomi Pad 6 टैबलेट 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक का है। डिवाइस में Snapdragon 870 SoC दिया गया है और 8GB तक रैम मिलती है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए यह क्वाड स्पीकर के साथ आता है और Dolby Atmos भी इसमें सपोर्टेड है। इसमें 8,840mAh की बैटरी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसे 100 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.