Vivo Pad में मिलेगा मेटल बॉडी डिजाइन! ये होंगे फीचर्स

Vivo कंपनी स्मार्टफोन के बाद जल्द ही टैबलेट कैटेगरी में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी में है। कंपनी के पहले टैबलेट का नाम Vivo Pad हो सकता है। इस टैबलेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

Vivo Pad में मिलेगा मेटल बॉडी डिजाइन! ये होंगे फीचर्स
ख़ास बातें
  • Vivo Pad में मिल सकता है HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट
  • लीक के अनुसार इस टैब में में फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी खल सकती है
  • टैब के साथ मैच कीबोर्ड और स्टायलस पेन एक्सेसरीज़ भी आ सकती है
विज्ञापन
Vivo कंपनी स्मार्टफोन के बाद जल्द ही टैबलेट कैटेगरी में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी में है। कंपनी के पहले टैबलेट का नाम Vivo Pad हो सकता है। इस टैबलेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ऑनलाइन लीक हो चुकी है। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट में इसके बॉडी डिज़ाइन और एक्सट्रा फीचर्स की जानकारी प्राप्त हुई है। लीक के मुताबिक, इस वीवो पैड में HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट प्राप्त होगा। इसके अलावा, यह टैबलेट मैटल बॉडी डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा। साथ ही कहा जा रहा है कि इस टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं होगा।

Gizmochina की रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Vivo Pad में फुल मेटल बॉडी डिज़ाइन मिलेगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी खल सकती है। हो सकता है कि कंपनी इसकी जगह फेस अनलॉक सिस्टम को फीचर कर दे। टैब के टॉप पर दो स्पीकर स्थित हो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार इस टैबलेट के डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट प्राप्त होगा। साथ ही टैब के साथ मैच कीबोर्ड और स्टायलस पेन एक्सेसरीज़ भी आ सकती है।

इसके अलावा, टैब के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही लीक की जा चुकी है। कथित रूप से वीवो पैड में 11 इंच का (2560 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह टैब स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।

लीक के अनुसार इस टैब में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। टैब की बैटरी 8,040mAh की होगी, इसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Pad, Vivo Pad specifcation, Vivo Pad launch, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »