Teclast T60 टैबलेट 12 इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है।

Teclast T60 टैबलेट 12 इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Teclast

Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast T60 में 8,000mAh की बैटरी है।
  • Teclast T60 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Teclast ने Unisoc T616 चिपसेट पर बेस्ड T60 एंड्रॉइड टैबलेट की घोषणा की है। Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। 300 डॉलर से कम कीमत में आने वाला यह बजट टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर चलेगा। इस टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है। T60 में लाइट, हेल और प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। यहां हम आपको Teclast T60 एंड्रॉयड टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Teclast T60 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Teclast T60 की कीमत $269.99 (लगभग 22,409 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में Teclast T60 एंड्रॉइड टैबलेट सिंगल ग्रे कलर में उपलब्ध है। 


Teclast T60 के फीचर्स और फीचर्स


Teclast T60 में 12 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। कैमरा सेटअप के मामले में इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Teclast T60 में एक ऑक्सिलरी लेंस भी है। Teclast T60 सिर्फ Amazon Prime और Netflix जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से 720p पर DRM-प्रोटेक्टिड वीडियो स्ट्रीम कर सकता है। 

Teclast T60 में Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है जबकि स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में ड्यूल सिम स्लॉट भी है। बैटरी बैकअप के मामले में इस टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी है जो कि 18W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। T60 एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकता है। डाइमेंशन के मामले में Teclast T60 टैबलेट की लंबाई 279, चौड़ाई 174, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 570 ग्राम है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »