Samsung Galaxy Tab S9+ आया गीकबेंच पर नजर, 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लेगा एंट्री

Samsung टैबलेट गीकबैंच पर मॉडल नंबर SM-X816B के साथ नजर आया है। Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज इस साल लॉन्च होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज पर काम कर रही है।
  • Samsung Galaxy Tab S9+ कथित तौर पर गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आया है।
  • Samsung Galaxy Tab S9+ में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab S8+ में 12.40 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Tab S9  सीरीज पर काम कर रही है। ऐसी संभावना है कि कंपनी इस साल अपने नए टैबलेट्स को पेश कर सकती है। बीते कुछ समय से टैबलेट को लेकर लीक्स आ रही हैं, जिससे यह कंफर्म होता है कि जल्द ही यह टैबलेट मार्केट में आ सकता है। हाल ही में कथित तौर पर Galaxy Tab S9+ गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आया है। यहां हम आपको Galaxy Tab S9+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 
Samsung टैबलेट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-X816B के साथ नजर आया है। Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज इस साल लॉन्च होने वाली है। आगामी टैबलेट सीरीज में Samsung Galaxy Tab S9+, Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9 Ultra शामिल होंगे। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि इस आगामी टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। SoC की पीक क्लॉक स्पीड 3.36GHz तक है। इस टैबलेट में 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो आगामी टैबलेट Android 13 पर काम करेगा। अगर टैबलेट सीरीज के लुक और डिजाइन की बात की जाए तो पिछली कुछ लीक्स से इसके बारे में काफी कुछ पता चल चुका है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab S8+ 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Tab S8+ 5G में 12.40 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1752 पिक्सल है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 6 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के मामले में इस टैबलेट में ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो सैमसंग के इस टैबलेट में 10,090mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर Samsung Galaxy Tab S8+ 5G की कीमत 87,999 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1752 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10090 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.