Samsung के नए Galaxy Tab S8 Ultra में 1 नहीं होंगे 2 फ्रंट कैमरा!

टिप्स्टर के मुताबिक Galaxy Tab S8 Ultra का स्क्रीन नॉच दो कैमरों से लैस है। उनमें से एक अल्ट्रावाइड लेंस है जो 60fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ में एक 8 मेगापिक्सल कैमरा था।
  • Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • इसमें 11,500mAh की बैटरी होने की संभावना है।

हाल ही में टैबलेट को गीकबेंच पर भी देखा गया था जिससे ये जाहिर है कि इसका लॉन्च अब नजदीक है।

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra को लेकर कई लीक आ चुके हैं। हाल ही में इस टैबलेट को गीकबेंच पर भी देखा गया। अब एक टिप्स्टर ने इस नए अपकमिंग टैब को लेकर अलग खुलासा किया है। खबर है कि Galaxy Tab S8 Ultra में जो नॉच होने की बात कही जा रही है उसमें एक नहीं बल्कि दो कैमरा फिट किए गए हैं। टिप्स्टर का कहना है कि गैलेक्सी एस8 अल्ट्रा में यह नॉच इसी खास कारण से दी गई है। जिसमें दो कैमरा को जगह दी गई है। 

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार टिप्स्टर Ice Universe ने Samsung Galaxy Tab S8 Ultra के बारे में नया खुलासा करते हुए लिखा कि इस टैब के फ्रंट साइड में जो नॉच मौजूद है उसमें एक नहीं बल्कि दो कैमरा दिए गए हैं। हाल ही में इस टैबलेट को गीकबेंच पर भी देखा गया था जिससे ये जाहिर होता है कि इस टैबलेट का लॉन्च अब बहुत दूर नहीं रह गया है। टिप्स्टर के मुताबिक Galaxy Tab S8 Ultra का स्क्रीन नॉच दो कैमरों से लैस है। उनमें से एक अल्ट्रावाइड लेंस है जो 60fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है। टिपस्टर ने डिवाइस के दूसरे कैमरे के बारे में जानकारी साझा नहीं की।
Advertisement

आपको बता दें कि Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ में एक 8 मेगापिक्सल कैमरा था, जो 30fps पर 1080 वीडियो कैप्चर कर सकता है। वहीं इसके पहले Samsung Galaxy Tab S8 Ultra के बारे में मार्च में सामने आई लीक जानकारी में दावा किया गया कि टैब के ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होगा। अब जाने माने टिप्स्टर Ice Universe द्वारा लीक की गई जानकारी उस वक्त के मार्च के लीक से मेल खाती नजर आती है। जाहिर है कि हमें अपकमिंग सैमसंग टैब में डिस्प्ले के अंदर दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं। 

संभावित स्पेसिफिकेशन बताती हैं कि Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 3K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। मार्केट के आधार पर टैबलेट Snapdragon 8 Gen1 या Exynos 2200 चिप के साथ आ सकता है। इसमें 11,500mAh की बैटरी होने की संभावना है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। Tab S8 Ultra वाई-फाई ऑनली और 5G एडिशन में आ सकता है। यह 8 जीबी/12 जीबी रैम वेरिएंट और 128 जीबी/512 जीबी जैसे स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। अभी तक टैब की स्पेसिफिकेशन को लेकर जो लीक सामने आए हैं उनके अनुसार ऐसा लग रहा है कि कंपनी गैलेक्सी टैब S8 अल्ट्रा के साथ Apple iPad Pro 2021 को टक्कर देने की तैयारी में है। अभी तक इन सभी स्पेसिफिकेशन की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.