• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra! गीकबेंच लिस्टिंग से मिला इशारा...

Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra! गीकबेंच लिस्टिंग से मिला इशारा...

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट मॉडल नंबर SM-X906N के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से इशारा मिला है कि यह प्रीमियम मॉडल ‘Taro' प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है।

Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra! गीकबेंच लिस्टिंग से मिला इशारा...
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S8 Ultra एंड्रॉयड 12 के साथ हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 सीरीज़ में शामिल होंगे तीन मॉडल्स
  • टैबलेट मॉडल नंबर SM-X906N के साथ गीकबेंच पर हुआ है लिस्ट
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस टैबलेट को लेकर कहा जा रहा है कि यह आगामी गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इस नई सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, वो हैं- Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Samsung Galaxy Tab S8+ और Samsung Galaxy Tab S8। कथित रूप से इन तीनों मॉडल्स का कोडनेम क्रमश:  Basquiat 3, Basquiat 2 और Basquiat 1 होगा। आगामी गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ के टैबलेट में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट मॉडल नंबर SM-X906N के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से इशारा मिला है कि यह प्रीमियम मॉडल ‘Taro' प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि इस प्रोसेसर का नाम स्नैपड्रैगन 898 होगा। Snapdragon 8 Gen 1 क्वालकॉम का आगामी प्रोसेसर होगा, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

प्रोसेसर के अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा में 8 जीबी रैम मिल सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक यह टैब एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च होगा। साथ ही गीकबेंच पर टैब का सिंगल-कोर स्कोर 1,215 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 3,159 प्वाइंट्स हैं।

पुरानी लीक की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 अल्ट्रा वाई-फाई मॉडल की कीमत KRW 1,469,000 (लगभग 95,500 रुपये) होगी। इसका एलटीई वेरिएंट KRW 1,569,000 (लगभग 1.02 लाख रुपये) में आ सकता है और 5G वेरिएंट KRW 1,669,000 (लगभग 1.08 लाख रुपये) की कीमत में आ सकता है।
 

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच की OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह 8GB + 128GB और 12GB + 512GB वाले दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट साइड में इसके अंदर 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। Galaxy Tab S8 Ultra में 12,000mAh की बड़ी बटैरी होने की बात कही जा रही है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले14.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2960x1848 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता11200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »