Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से होगी लैस!

खबरों की मानें, कंपनी की इस नई फ्लैगशिप टैब सीरीज़ में Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Samsung Galaxy Tab S8+ और Samsung Galaxy Tab S8 आदि शामिल होंगे।

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से होगी लैस!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ की कीमत हो चुकी है पहले लीक
  • सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन मई महीने में आए थे सामने
  • सीरीज़ में शामिल होंगे तीन टैब
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन मई महीने में ऑनलाइन लीक हुए थे, हालांकि उस वक्त यह साफ नहीं हुआ था कि इस सीरीज़ के टैबलेट्स में कौन-सा प्रोसेसर दिया जाएगा। खबरों की मानें, कंपनी की इस नई फ्लैगशिप टैब सीरीज़ में Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Samsung Galaxy Tab S8+ और Samsung Galaxy Tab S8 आदि शामिल होंगे। पहले की लीक में भले ही टैब के प्रोसेसर की जानकारी प्राप्त न हुई हो, लेकिन लेटेस्ट लीक से खुलासा हुआ है कि यह टैब सीरीज़ अब-तक की सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगी।

टिप्सटर Ice Universe ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि में Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Samsung Galaxy Tab S8+ और Samsung Galaxy Tab S8 टैबलेट्स स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होंगे। पहले माना जा रहा था कि इस सीरीज़ में एक्सिनोस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन लेटेस्ट लीक में बिल्कुल ही नए प्रोसेसर की जानकारी दी गई है जिसका ऐलान भी अभी कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ को इस साल तो लॉन्च नहीं किया जा सकता।
 
 

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra specifications, price (expected)

कथित Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच की OLED डिस्पले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह 8GB + 128GB और 12GB + 512GB की दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट साइड में इसके अंदर 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। Galaxy Tab S8 Ultra में 12,000mAh की बड़ी बटैरी होने की बात कही जा रही है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इसका वजन 650 ग्राम हो सकता है।

कीमत की बात करें तो इसका वाइ-फाई मॉडल KRW 1,469,000 (लगभग 95,500 रुपये) में आ सकता है। इसका एलटीई वेरिएंट KRW 1,569,000 (लगभग 1.02 लाख रुपये) में आ सकता है और 5G वेरिएंट KRW 1,669,000 (लगभग 1.08 लाख रुपये) की कीमत में आ सकता है।
 

Samsung Galaxy Tab S8+ specifications, price (expected)

Samsung Galaxy Tab S8+ में 12.4 इंच की OLED डिस्पले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह 8GB + 128GB और 8GB + 256GB की दो कन्फिग्रेशन में आ सकती है। इसमें अल्ट्रा वेरिएंट की तरह वही कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। मगर इसमें फ्रंट की साइड में केवल 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 10,090mAh की बैटरी हो सकती है। इसका भार 575 ग्राम तक हो सकता है।

Galaxy Tab S8+ के वाइ-फाई वेरिएंट की कीमत KRW 1,149,000 (लगभग 74,700 रुपये), इसके एलटीई वेरिएंट की कीमत KRW 1,249,000 (लगभग 81,200 रुपये) और 5जी मॉडल की कीमत KRW 1,349,000 (लगभग 87,700 रुपये) हो सकती है।
 

Samsung Galaxy Tab S8 specifications, price (expected)

Galaxy Tab S8 में 11 इंच की LTPS TFT डिस्पले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Galaxy Tab S8+ की तरह वही कॉन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है और समान फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। इस डिवाइस में 8,000mAh की बैटरी हो सकती है और इसका भार 502 ग्राम हो सकता है।

इसके वाइ-फाई वेरिएंट की कीमत KRW 829,000 (लगभग 53,900 रुपये), एलटीई वेरिएंट की कीमत KRW 929,000 (लगभग 60,400 रुपये) और 5जी वेरिएंट की कीमत KRW 1,029,000 (लगभग 66,900 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »