• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • स्नैपड्रैगन 778G ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi Fi मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

स्नैपड्रैगन 778G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट चुपचाप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह Amazon और Samsung की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।

स्नैपड्रैगन 778G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 FE वाई-फाई वेरिएंट में सेलुलर कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 FE वाई-फाई चार कलर ऑप्शन में आता है।
  • Samsung Galaxy Tab S7 FE LTE मॉडल की कीमत 46,999 रु से शुरू है।
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 FE वाई-फाई मॉडल एंड्रॉयड 11 पर चलता है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट चुपचाप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह Amazon और Samsung की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई वाई-फाई मॉडल में LTE मॉडल के लगभग समान स्पेसिफिकेशन हैं जो पहले जून में लॉन्च किया गया था। यह केवल सेलुलर कनेक्टिविटी से रहित है, केवल 4GB रैम विकल्प में आता है, और यह Snapdragon 778G SoC पर चलता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई वाई-फाई मॉडल में 12.4 इंच का डिस्प्ले, 10,090 एमएएच की बैटरी है और यह एलटीई मॉडल की तरह ही एंड्रॉयड 11 पर चलता है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi price in India, sale

नए Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट टैबलेट की भारत में कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज विकल्प के लिए 41,999 रुपये है। यह मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर, मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। टैबलेट को Amazon India और Samsung official online store पर लिस्ट किया गया है। अमेज़ॅन और सैमसंग साइटों पर ऑफ़र भी दिए गए हैं जिनमें एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 4,000 रु. तत्काल कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प, 14,200 रु. तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और साथ में कीबोर्ड कवर की खरीद पर 10,000 रु. तक का डिस्काउंट शामिल है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 7 एफई वाई-फाई मॉडल एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 12.4 इंच का WQXGA  (2,560x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। यह स्नैपड्रैगन 778G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है जिसे 4GB रैम के साथ पेअर किया गया है। बता दें कि LTE मॉडल स्नैपड्रैगन 750G SoC पर ऑपरेट करता है, और 6GB तक रैम की पेशकश करता है। यह वाई-फाई मॉडल 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (1TB तक)  बढ़ाया जा सकता है। फोटो और वीडियो के लिए बैक में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।

कनेक्टिविटी के लिए Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi में 2.4G+5GHz वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ v5.2, GPS और USB टाइप-C 3.2 Gen1 पोर्ट दिया गया है। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, कम्पास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर शामिल हैं। इसमें आपको Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ AKG द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। गैलेक्सी टैब S7 FE वाई-फाई में 10,090mAh की बैटरी है जो 45W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में, टैबलेट का आकार 185.0x284.8x6.3mm और वजन 610 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »