सैमसंग ने भारत में लॉन्च लिया सबसे 'पतला' टैबलेट

सैमसंग ने भारत में लॉन्च लिया सबसे 'पतला' टैबलेट
विज्ञापन
सैमसंग ने बुधवार को अपना गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया। इस टैबलेट की कीमत 39,400 रुपये है। यह वॉयस कॉलिंग टैबलेट बुधवार से देश के रिटेल आउटलेट पर गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी की पहले ही दावा कर चुकी है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम टैबलेट है। आपको बता दें कि 5.6मिलीमीटर पतले इस टैबलेट को जुलाई महीने में ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया गया था।

सैमसंग ने टैबलेट के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ फ्री इंटरनेट डेटा के लिए समझौता किया है। टैबलेट खरीदने वाले यूज़र को 2 महीने के लिए 2जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग के इस टैबलेट पर 31,000 रुपये के गैलेक्सी गिफ्ट प्रीलोडेड होंगे। यूज़र निर्धारित समय सीमा के अंदर चुनिंदा ऐप्स मुफ्त डाउनलोड कर पाएंगे।

गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैड के लिए सपोर्ट मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डिवाइस है। इसमें 9.7 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 5433 प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम होगा।
गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई में एफ/1.9 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए इसमें 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई में माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। 2जी/ 3जी, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.1 बीएलई, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी अन्य कनेक्टिविटी फीचर हैं। डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, गायरोस्कोप, ईकंपास, हॉल सेंसर और आरजीबी सेंसर मौजूद हैं। टैबलेट का डाइमेंशन 169x237.3x5.6मिलीमीटर है और वज़न 392 ग्राम। डिवाइस में 5870एमएएच की बैटरी दी गई  है और कंपनी का कहना है कि यह 12 घंटे का टॉक टाइम देगी।

सैमसंग ने बताया कि टैबलेट में डॉक्यूमेंट क्रिएट और एडिट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट प्रीलोडेड होगा। टैबलेट के साथ माइक्रोसॉफ्ट के वनड्राइव के जरिए क्लाउड पर 100जीबी डेटा की स्टोरेज दो साल के लिए मुफ्त होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »