Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition भारत में लॉन्च, रगेड डिजाइन और 36 महीने की वारंटी! जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition के साथ Brity Works (1 साल फ्री) दे रहा है, जिसमें ईमेल, मैसेंजर, मीटिंग और ड्राइव जैसी SaaS सर्विसेज शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 15:03 IST
ख़ास बातें
  • 8-इंच WUXGA TFT डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन
  • 5nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन
  • 5,050mAh रिप्लेसेबल बैटरी और No-Battery Mode सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition लॉन्च कर दिया है। यह एक रगेड और एंटरप्राइज-रेडी टैबलेट है जिसे खासतौर पर बिजनेस और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हाई-इंटेंसिटी वर्किंग एनवायरनमेंट में काम करते हैं। इसमें 8-इंच WUXGA TFT डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैब में 5nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह दो वेरिएंट - 6GB+128GB और 8GB+256GB में आता है। साथ ही यह Android 15 पर रन करता है और 7 साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट के साथ आता है।

Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग भारत में आज, यानी 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी। बॉक्स में टैब के साथ बैटरी, S Pen, रगेड बैक कवर और डेटा केबल शामिल होंगे।

कुछ ऑफर्स के तहत, Samsung इसके साथ Brity Works (1 साल फ्री) दे रहा है, जिसमें ईमेल, मैसेंजर, मीटिंग और ड्राइव जैसी SaaS सर्विसेज शामिल हैं। इसके साथ ही  2 महीने के लिए Brity Copilot (AI को-पायलट) भी मिल रहा है। इसके अलावा, यूजर्स को Zello for Work - Push-To-Talk क्लाउड सब्सक्रिप्शन (दिसंबर 2025 तक फ्री) मिलेगा। Google Workspace में 50% का डिस्काउंट भी है। इतना ही नहीं, कंपनी 36 महीने की वारंटी (बैटरी पर 12 महीने) दे रही है, जो इस सेगमेंट में काफी यूनिक ऑफर है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8-इंच (20.32cm) TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 16:10 रेशियो और WUXGA रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है। टैब का वजन लगभग 433 ग्राम है और यह MIL-STD-810H और IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 भी दिया गया है।

यह टैबलेट 5nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 6GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट मिलते हैं, जिन्हें microSD कार्ड से 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें Android 15 मिलता है और कंपनी ने 7 साल तक के OS अपग्रेड का वादा किया है।

Galaxy Tab Active 5 में 5,050mAh की यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें No-Battery Mode भी है, जिससे इसे डायरेक्ट पावर सोर्स पर यूज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में 5G, LTE, Wi-Fi 6, Wi-Fi Direct, Bluetooth v5.3, NFC और डुअल सिम (SIM + eSIM) सपोर्ट है।

फोटोज व वीडियोज कैप्चर करने के लिए टैब में 13MP का रियर कैमरा (F1.9 अपर्चर, फ्लैश के साथ) और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें लाउड, क्लियर स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है।

इसके साथ IP68 S Pen (इनबॉक्स शामिल) मिलता है। इसके अलावा, इसमें एक प्रोग्रामेबल बटन Push-to-Talk (PTT) दिया गया है। टैबलेट Samsung Knox Vault और Knox सिक्योरिटी से लैस आता है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन भी शामिल है। सेंसर पैक में Accelerometer, Geomagnetic, Gyro, Light, Proximity, Hall मिलते हैं। इसमें एक Active Key भी दी गई है।

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की कीमत क्या है?

Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये है।

Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition भारत में कब उपलब्ध होगा?

यह टैबलेट 18 अगस्त 2025 से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition का डिस्प्ले कैसा है?

इसमें 8-इंच WUXGA TFT डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर विजिबिलिटी सपोर्ट करता है।

क्या Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition रगेड है?

हां, यह MIL-STD-810H और IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी मिलता है।

Galaxy Tab Active 5 की बैटरी कितनी है?

इसमें 5,050mAh की यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी है, साथ ही No-Battery Mode भी दिया गया है।

Galaxy Tab Active 5 में कौन सा प्रोसेसर है?

यह 5nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और 6GB+128GB तथा 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

क्या Galaxy Tab Active 5 में S Pen मिलता है?

हां, टैब के साथ IP68 सर्टिफाइड S Pen इनबॉक्स में दिया गया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  5. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  6. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  2. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  4. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  5. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  6. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  7. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  8. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  9. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  10. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.