7,040mAh बैटरी और 10.5 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung का Galaxy Tab A8, जानें स्पेसिफिकेशंस

Samsung ने फिलहाल Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह खुलासा जरूर कर दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 खरीद के लिए अमेरिका में जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2021 16:48 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है
  • Samsung Galaxy Tab A8 में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ग्रे, पिंक और सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा टैब

Samsung Galaxy Tab A8 को कंपनी की Galaxy A सीरीज़ टैबलेट लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में स्लिम बेजल्स दिए गए हैं। टैब में 10.5 इंच का TFT डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशो है। इस टैब में क्वाड-स्पीकर सेटअप डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट के साथ है। टैबलेट में तीन स्टोरेज ऑप्शन 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 7,040 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Samsung Galaxy Tab A8 price, availability

Samsung ने फिलहाल Samsung Galaxy Tab A8 का प्राइस नहीं बताया है। कंपनी ने कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 अमेरिका में जनवरी से उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 तीन कलर ऑप्शन, ग्रे, पिंक और सिल्वर में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab A8 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 10.5 इंच (1,920x1,200 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है। टैबलेट के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद है, जिसके यूज़र्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

टैब अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। यह प्रोसेसर 4 जीबी रैम के साथ पेयर किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 टैबलेट में 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसमें एलटीई कनेक्टिविटी के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक Samsung Galaxy Tab A8 में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
Advertisement

टैब का डायमेंशन 246.8mm x 161.9mm x 6.9mm और भार 508 ग्राम है। यह एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 पर काम करता है। सैमसंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 खरीदने वाले ग्राहक टैबलेट में Samsung TV Plus का एक्सेस करने योग्य होंगे, जिसमें 200 से अधिक फ्री चैनल्स मिलते हैं, इनमें लाइव और ऑन-डिमांड कॉन्टेंट शामिल है। साथ ही नए ऑनर्स को दो महीने का YouTube प्रीमियम भी मुफ्त मिलेगा।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Tab A8, Galaxy Tab A8, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.