Samsung Galaxy Tab A7 होगा स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

लिस्टिंग में पता चलता कि Samsung Galaxy Tab A7 टैबलेट ‘Bengal' कोडनेम वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा, माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगनन 662 हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2020 18:13 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SM-T505 के साथ आ सकता है Samsung Galaxy Tab A7
  • 3 जीबी रैम से लैस हो सकता है आगामी टैबलेट
  • Android 10 पर काम करेगा सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7

Samsung जल्द पेश कर सकती है अपना किफायती टैबलेट

Samsung का नया टैबलेट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। बेंचमार्किंग साइट लिस्टिंग के स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लगाएं, तो यह एक किफायती टैबलेट हो सकता है। माना जा सकता है कि यह टैबलेट Galaxy Tab A सीरीज़ में स्थित होगा। गीकबेंच पर यह डिवाइस मॉडल नंबर SM-T505 के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि इस डिवाइस में 3 जीबी रैम और ‘Bengal' कोडनेम वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा Samsung को लेकर खबर है कि वह इन दिनों अपने प्रीमियम Samsung Galaxy S7 टैबलेट सीरीज़ पर काम कर रहा है, जिसे लेकर उम्मीद है कि यह 5 अगस्त को आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, दक्षिण कोरियाई कंपनी इन दिनों अपने नए टैबलेट पर काम कर रही है, जिसका मॉडल नंबर Samsung SM-T505 है।  यह टैबलेट किफायती सेगमेंट में शामिल हो सकता है। आमतौर पर सैमसंग अपने किफायती टैबलेट गैलेक्सी ए रेंज के तहत ही पेश करता है और मॉडल नंबर से अंदाजा लगाएं तो इस टैबलेट का नाम Samsung Galaxy Tab A7 हो सकता है। लिस्टिंग से मालूम चलता है कि यह आगामी सैमसंग टैबलेट एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें 3 जीबी रैम दिया जाएगा।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार टैबलेट ‘Bengal' कोडनेम वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा, माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगनन 662 हो सकता है। Sammobile ने जानकारी देते हुए बताया कि Bengal का कर्नेल सोर्स कोड Adreno 610 GPU के साथ 980 हर्ट्ज़ क्लॉक स्पी और Kryo 260 ऑक्टा-कोर सीपीयू (4+4 clusters) का खुलासा करता है। इससे इशारा मिलता है कि यह SM-T505 टैबलेट हाल ही में लॉन्च हुए 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

आपको बता दें, क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर जनवरी में लॉन्च किया गया था, जो कि Qualcomm Spectra 340T सपोर्टिंग ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल तक का है। इसमें एक Snapdragon X11 LTE मॉडेम भी है, जो कि 390Mbps तक की डाउनलोडिंग स्पीड प्रदान करता है, 2x2 MIMO, और 256-QAM मॉड्यूलेशन के साथ 150Mbps तक की अपलोड स्पीड ऑफर करता है। यह चिप क्वालकॉम चार्ज 3.0 को भी सपोर्ट करती है और इसके साथ ही यह डुअल चार्ज को भी सपोर्ट करती है। इसमें Hexagon 683 और Kryo 260 CPU लैस है, जिसमें Cortex-A73 के चार कोर हैं, जिसकी स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ तक की है और Cortex-A53 के चार कोर हैं जिसकी स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ तक की है। इसके साथ जुगलबंदी में  Adreno 610 जीपीयू मौजूद है।
Advertisement

इसके अलावा, इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सैमसंग ने भी Samsung Galaxy A सीरीज़ टैबलेट लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि फिलहाल कंपनी 5 अगस्त को आयोजित होने वाले इवेंट में व्यस्त है, जिसमें Galaxy Note 20 लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.