Samsung Galaxy Tab A 8.0 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab A 8.0 को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 मार्च 2019 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab A 8.0 में है 4जी एलटीई कनेक्टिविटी
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy Tab A 8.0 में
  • गैलेक्सी टैब ए 8.0 में है 3 जीबी रैम

Samsung Galaxy Tab A 8.0: सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Samsung ने अपने नए टैबलेट Galaxy Tab A 8.0 को लॉन्च कर दिया है। दिखने में Galaxy Tab A 10.1 का छोटा वर्जन लग रहा है गैलेक्सी टैब ए 8.0 (Galaxy Tab A 8.0)। याद करा दें कि गैलेक्सी टैब ए 10.1 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 को फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy Tab A 8.0 के बारे में बता दें कि यह सेल्युलर कनेक्टिविटी और एस पेन (S Pen) कंपैटिबल है। आइए अब आपको सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (Galaxy Tab A 8.0) की कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।  
 

Samsung Galaxy Tab A 8.0 की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 को Samsung की थाईलैंड वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है लेकिन इसकी कीमत और क्षेत्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक्सडीए डेवलपर की रिपोर्ट के अनुसार, यह कंबोडिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और यूके में बेचा जाएगा। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि Samsung Galaxy Tab A 8.0 को भारत लाया जाएगा या नहीं। टैबलेट के नाम से यह बात तो साफ है कि इसमें 8 इंच का डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab A 8.0 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

सिंगल-सिम एलटीई सपोर्ट वाले सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 में 8 इंच का WUXGA टीएफटी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है जो एस पेन इनपुट के सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में वन-टैप ब्लू लाइट फीचर दिया गया है। इसे एक्टिवेट करते ही डिवाइस में नेटिव लो-लाइट मोड ऑन हो जाता है जो आंखों में पड़ने वाले स्ट्रेन को कम करने में मदद करता है।

एस-पेन के लिए Galaxy Tab A 8.0 में डेडिकेटेड स्लॉट दिया गया है। डिवाइस को आईपी 68 रेटिंग प्राप्त है जो इसे डस्ट और पानी से प्रोटेक्ट करेगी। सैमसंग की थाईलैंड वेबसाइट ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि डिवाइस में कौन से प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साइट पर केवल यह लिखा नज़र आ रहा है कि Samsung ब्रांड के इस टैबलेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ टैबलेट में 3 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Samsung Galaxy Tab A 8.0 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 4के वीडियो को 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

Samsung के इस नए टैबलेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। Galaxy Tab A 8.0 में 4 जी एलटीई कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ एलई 5.0, जीपीएस,ग्लोनॉस, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है। डिवाइस में जान फूंकने के लिए 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ नहीं आती है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 की लंबाई-चौड़ाई 201.5x122.4x8.9 मिलीमीटर और इसका वज़न 325 ग्राम है। यह गैलेक्सी बड्स (Galaxy Buds) और Gear IconX वायरलेस ईयरबड्स (2018 एडिशन) को सपोर्ट करता है। Galaxy Tab A 8.0 को ब्लैक और ग्रे रंग में खरीदा जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.