Redmi Pad Pro 5G भारतीय वेरिएंट गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.5K  रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Pad Pro में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi Pad Pro के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi China

Redmi ने इस महीने की शुरुआत में चीन में Redmi Pad Pro पेश किया। इसके लॉन्च के तुरंत बाद कई रिपोर्ट में भारत समेत कई मार्केट में टैबलेट के आगमन का सुझाव मिला। हाल ही में टैबलेट का ग्लोबल वेरिएंट Google Play कंसोल के डाटाबेस में नजर आया था। अब इसके भारतीय और लैटिन अमेरिकी वेरिएंट भी प्ले कंसोल पर सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि ग्लोबल मार्केट में यह दस्तक देगा। यहां हम आपको Redmi Pad Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Pad Pro 5G आया Google Play कंसोल पर नजर


Redmi Pad Pro 5G के भारतीय और लैटिन अमेरिकी वेरिएंट की प्ले कंसोल लिस्टिंग नजर आई है। लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन इसके चीनी वेरिएंट के समान हैं। खास बात यह है कि भारतीय वर्जन, जिसका मॉडल नंबर 24074RD2I है, का मार्केटिंग नाम Redmi Pad Pro 5G है। इससे पता चलता है कि टैबलेट 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।

हालांकि, लैटिन अमेरिकी एडिशन, जिसका मॉडल नंबर 2405CRPFDL है, के नाम में 5G नहीं है। Redmi Pad Pro में स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, इसके चीनी एडिशन में सेलुलर वेरिएंटनहीं है। ऐसा लग रहा है कि चीन में आने वाले समय में इसका 5G वेरिएंट आ सकता है, लेकिन यह साफ लगता है कि भारतीय बाजार में टैबलेट का 5G वेरिएंट मिलेगा।


Advertisement
Redmi Pad Pro के स्पेसिफिकेशन


Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.5K  रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गी है। इस टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.