Redmi Pad Pro 5G ग्लोबल वेरिएंट में होगी बेहतर Wi-Fi, और सेल्युलर कनेक्टिविटी!

Redmi Pad Pro 5G टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2024 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad Pro 5G टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है
  • इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है
  • इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है

Redmi Pad Pro 5G टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad Pro 5G को कंपनी चीन में कुछ समय पहले लॉन्च कर चुकी है। यह टैबलेट कंपनी द्वारा घरेलू मार्केट में 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अब इस टैबलेट को कंपनी ग्लोबल लेवल पर उतारने जा रही है। लेकिन रेगुलर मॉडल से इसमें कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। कनेक्टिविटी के मामले में ग्लोबल वेरिएंट अपग्रेड होकर आने वाला है। आइए जानते हैं इसके डिटेल्स। 

Redmi Pad Pro 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर यह लिस्ट हो चुका है। नोटबुकचेक की रिपोर्ट की मानें तो ग्लोबल वेरिएंट में Wi-Fi कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सेल्युलर कनेक्टिविटी के मामले में भी यह रेगुलर मॉडल से अच्छा परफॉर्म करेगा। 

नए Redmi Pad Pro 5G में न सिर्फ 5जी कनेक्टिविटी को जोड़ा गया है बल्कि इसमें बिल्ट-इन जीपीएस मॉड्यूल भी कंपनी ने दिया है। टैबलेट में प्रोसेसर वही Snapdragon 7s Gen 2 मिलने वाला है जो रेगुलर मॉडल में है। लेकिन यहां पर सेल्युलर कनेक्विटी बेहतर मिलने वाली है। कंपनी ने इसमें Wi-Fi 6E का इस्तेमाल किया है। अब देखना होगा कि यूजर एक्सपीरियंस के मामले में नया टैबलेट कितना खरा उतरता है। 

Redmi Pad Pro 5G टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक दी गई है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। 
Advertisement

डिवाइस को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है। जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है। 10,000mAh बैटरी के साथ इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कंपनी ने दिया है। 
Advertisement

रियर में इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • Bad
  • Cameras are subpar
  • The keyboard case lacks a trackpad
  • Charging speed could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.