12000mAh बैटरी वाले Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के साथ Buds 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल
Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यहां पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्ट किया है। टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Redmi Buds 8 Pro के बारे में भी लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।