Redmi Pad 3 के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 6 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है
पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Pad 3 की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है। हालांकि, Xiaomi के इस ब्रांड ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
Redmi Pad 3 को मलेशिया में मॉडल नंबर - 2610FRP38G के साथ SIRIM सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Redmi Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग या लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं मिली है।थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर भी इस टैबलेट की मॉडल नंबर - 26104RPF2G और सर्टिफिकेशन नंबर - B38693-26 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क्स के विकल्प हो सकते हैं। Redmi Pad 3 के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 6 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। Redmi Pad 3 में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है।
इस टैबलेट की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी मॉडल नंबर - 2610FRP38G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Pad 2 9.7 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 9.7 इंच डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट, 250 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 और Adreno 610 GPU दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Pad 2 9.7 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर दिए गए हैं। इस टैबलेट की 7,600 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।