Redmi Pad 2 देगा 8000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Redmi Pad 2 में 10.95 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,200 x 1,920 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 में Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Redmi Pad 2 में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi Pad 2 में 10.95 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

Redmi Pad में 10.61 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad 2 पर कथित तौर पर काम किया जा रहा है और यह टैबलेट इस साल में दस्तक दे सकता है। Redmi Pad के सक्सेसर के तौर पर आने वाले टैबलेट का पूरी तरह से खुलासा होना बाकि है, लेकिन अभी कुछ स्पेसिफिकेशंस टिप्सटर द्वारा लीक किए गए हैं। लीक हुए स्पेसिफिकेशंस में टैबलेट की डिस्पले और कैमरा स्पेसिफिकेशंस शामिल हैं। इसके अलावा आगामी टैबलेट Snapdragon 680 SoC पर काम करेगा। पहले भी इस टैबलेट की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुईं थी, जिसमें समान डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी थी। यहां हम आपको Redmi के आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के जरिए Redmi Pad 2 के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। नया टैबलेट LCD डिस्प्ले के साथ एंट्री कर सकता है जो कि 10 इंच से बड़ी होगी और 2K रेजोल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। टिप्सटर ने यह भी सुझाव दिया है कि Redmi Pad 2 में Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा, टिप्सटर ने आगामी रेडमी टैबलेट की कैमरा डिटेल्स को लीक किया है, जिसमें पता चला है कि Redmi Pad 2 में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो नया टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

पिछली लीक में Redmi Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे और नई रिपोर्ट्स में भी उन्हीं स्पेसिफिकेशंस का सपोर्ट किया गया है। पिछली लीक में कैमरा स्पेसिफिकेशंस प्रोसेसर का नाम पता चला था। इस टैबलेट में 10.95 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,200 x 1,920 पिक्सल है।

Redmi Pad 2 मार्केट में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Redmi Pad के सक्सेसर के तौर पर एंट्री कर सकता है। उस टैबलेट में 10.61 इंच की डिस्प्ले दी गई थी, जिसका रेजोल्यूशन 2000x1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है, जिसके साथ 6GB RAM दी गई है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Large, 90Hz display
  • Capable SoC
  • Good battery life
  • Clean, feature-rich software
  • Bad
  • No headphone jack
  • Key MIUI features not available in the base variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  4. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  5. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  6. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  7. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  8. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  9. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.