8000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ Oppo Pad Neo लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo Pad Neo के रियर में ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

8000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ Oppo Pad Neo लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad Neo में 8MP फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Pad Neo में 11.35 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Pad Neo में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Pad Neo में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Oppo ने आज मलेशिया में कई नए उत्पादों को पेश किया है, जिसमें Reno 11 5G, Reno 11 Pro 5G, Enco Air 3s, Enco Buds 2 Pro और Oppo Pad Neo शामिल हैं। खासतौर पर Oppo Pad Neo मलेशिया में पहली बार आया है। यहां हम आपको Oppo Pad Neo के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं।


Oppo Pad Neo की कीमत


Oppo Pad Neo मलेशिया में वाई-फाई ओनली और एलटीई वर्जन के साथ सिंगल स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Oppo Pad Neo वाई-फाई ओनली के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत RM 1,199 (लगभग 21,416 रुपये) और 8GB+128GB एलटीई वेरिएंट की कीमत RM 1,399 (लगभग 24,985 रुपये) है। इसके अलावा ग्राहकों को टैबलेट खरीदने पर Pad Neo स्मार्ट केस मुफ्त मिलेगा।


Oppo Pad Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo Pad Neo में 11.35 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz, पिक्सल डेंसिटी 260ppi, ब्राइटनेस लेवल 400 निट्स तक और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 86.4 प्रतिशत है। Pad Neo में Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 6GB या 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Oppo Pad Neo के रियर में ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इस टैबलेट में डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 255.12 mm, चौड़ाई 188.04 mm, मोटाई 6.89mm और वजन 538 ग्राम है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »