Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी

टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला है।

Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी

Photo Credit: Oppo

OPPO Pad Mini को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट मिलने वाला है।
  • यह 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होकर आने वाला है।
  • टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलने वाली है।
विज्ञापन

Oppo Pad Mini टैबलेट भारत समेत दुनिया के कई मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। भारत के लिए कंपनी ने टैबलेट की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। टैबलेट में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसके साथ ही टैबलेट की प्राइसिंग के बारे में भी बड़ा खुलासा सामने आया है। टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट मिलने वाला है। यह 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

OPPO Pad Mini Price, Specifications

OPPO Pad Mini को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। टैबलेट भारतीय बाजार में 22 अक्टूबर को लॉन्च होगा। अब एक जाने माने टिप्स्टर Gadgetsdata ने OPPO Pad Mini के बारे में अहम जानकारी साझा की है। टैबलेट का मॉडल नम्बर OPD2516 बताया गया है। इसमें प्रोसेसर का खुलासा भी होता है। टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। इसमें 8GB की रैम बताई गई है। यह 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होकर आने वाला है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें ColorOS 16.0.10 का सपोर्ट मिलने वाला है। इसमें Trinity Engine परफॉर्मेंस बूस्टर का भी खुलासा हुआ है। OPPO Pad Mini में 8.8 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलने वाली है। यह रियर में 13MP कैमरा से लैस होगा। फ्रंट में फोन के अंदर 8MP का कैमरा बताया गया है। टैबलेट की कीमत का खुलासा भी यहां किया गया है। 

OPPO Pad Mini की भारत में कीमत 79,999 रुपये बताई गई है। इसकी खरीद के साथ कंपनी 10% का डिस्काउंट भी दे सकती है। टैबलेट 8GB/256GB कंफिग्रेशन में आने वाला है। हालिया रिपोर्ट में टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे जो इस नए लीक से भी मेल खाते हैं। रिपोर्ट में सामने आया था कि इसमें 8000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। रियर में यह 13MP कैमरा से लैस हो सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें AMOLED डिस्प्ले 8.8 इंच साइज में आ सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »