OPPO Pad 3 Pro टैबलेट 9510mAh बैटरी, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OPPO ने Find X8 सीरीज के साथ ग्लोबल स्तर पर OPPO Pad 3 Pro पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 16:39 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Pad 3 Pro में 12.1 इंच की 3K डिस्प्ले दी गई है।
  • OPPO Pad 3 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OPPO Pad 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 Leading 4nm प्रोसेसर है।

OPPO Pad 3 Pro में 12.1 इंच की 3K डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OPPO

OPPO ने Find X8 सीरीज के साथ ग्लोबल स्तर पर OPPO Pad 3 Pro पेश किया है। Pad 3 Pro में 7:5 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 12.1 इंच की 2K 144Hz LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 12GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है। यहां हम आपको OPPO Pad 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OPPO Pad 3 Pro Price


OPPO Pad 3 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में 599.99 Euros (लगभग 53,445 रुपये) है। इसके साथ Pencil 2 Pro और स्मार्ट कीबोर्ड शामिल है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह टैबलेट स्टारलिट ब्लू कलर में उपलब्ध है।


Advertisement
OPPO Pad 3 Pro Specifications


OPPO Pad 3 Pro में 12.1 इंच की 3K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 x 2120 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 7:5 आस्पेक्ट रेश्यो, 303 PPI और 900 निट्स ब्राइटनेस तक है। यह टैबलेट एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 Leading 4nm प्रोसेसर से लैस है। इस टैबलेट में 12GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pad 3 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साउंड सिस्टम के लिए यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और 6 स्पीकर शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 268.66, चौड़ाई 195.06, मोटाई 6.49 मिमी और वजन 586 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी, 5जी शेयरिंग और एनएफसी शामिल है। इस टैबलेट में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9510mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

3200x2120 पिक्सल

रैम

16 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

1 टीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.