Oppo Pad 3 Pro टैबलेट 24 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 16GB तक रैम और 1TB तक मिलेगी स्टोरेज

Oppo Pad 3 Pro के लिए ओप्पो की ई-स्टोर लिस्टिंग टैबलेट को चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में दिखाती है, जिनमें 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज शामिल हैं।

Oppo Pad 3 Pro टैबलेट 24 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 16GB तक रैम और 1TB तक मिलेगी स्टोरेज

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • टैबलेट ओप्पो ई-स्टोर लिस्टिंग में चार वेरिएंट में दिखाया गया है
  • Oppo Pad 3 Pro का डिजाइन OnePlus Pad 2 जैसा ही लगता है
  • 24 अक्टूबर को चीन में Find X8 सीरीज के स्मार्टफोन भी लॉन्च होंगे
विज्ञापन
Oppo Pad 3 Pro जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। कंपनी ने टैबलेट की लॉन्च डेट की घोषणा की है और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं। अपकमिंग Oppo टैबलेट के डिजाइन, कलर ऑप्सन के साथ-साथ रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया गया है। कंपनी ने Pad 3 Pro के चिपसेट डिटेल्स की भी पुष्टि की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह OnePlus Pad 2 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Oppo 24 अक्टूबर को चीन में Find X8 सीरीज के स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाला है।
 

Oppo Pad 3 Pro Launch Date, Color Options, RAM, Storage Variants

Oppo के वीबो पोस्ट के मुताबिक, Oppo Pad 3 Pro चीन में 24 अक्टूबर को लोकल समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च होगा। ओप्पो चाइना ई-स्टोर पर टैबलेट की आधिकारिक लिस्टिंग से पता चलता है कि टैबलेट डॉन गोल्ड और नाइट ब्लू (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह वर्तमान में ब्रांड के ई-स्टोर और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Pad 3 Pro के लिए ओप्पो की ई-स्टोर लिस्टिंग टैबलेट को चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में दिखाती है, जिनमें 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज शामिल हैं।
 

Oppo Pad 3 Pro Design, Features

Oppo Pad 3 Pro का डिजाइन OnePlus Pad 2 जैसा ही लगता है। अपकमिंग टैबलेट का गोल रियर कैमरा मॉड्यूल OnePlus टैबलेट के समान ही है। प्रोमोशनल तस्वीरों से पता चलता है कि टैबलेट OnePlus Pad 2 की तरह ही एक स्टाइलस और एक कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आएगा। पैड 3 प्रो के दोनों कलर वेरिएंट चमकदार फिनिश के साथ दिखाई देते हैं।

Oppo ने पुष्टि की है कि Oppo Pad 3 Pro Snapdragon 8 Gen 3 "लीडिंग एडिशन" चिपसेट पर काम करेगा। जैसा कि डिजाइन समान है, यह चिपसेट भी OnePlus टैबलेट के समान ही है। OnePlus टैबलेट Android 14 बेस्ड UI के साथ आता है। इसमें 12.1-इंच 144Hz 3K LCD स्क्रीन और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,510mAh की बैटरी मिलती है। टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »