Oppo Pad 3, OnePlus Pad 2, OnePlus Watch, Buds3 की लॉन्चिंग में देरी! जानें वजह

OnePlus Watch, Enco X3 ईयरफोन और OnePlus Buds 3 के नए कलर ऑप्‍शन का लॉन्‍च भी पोस्‍टपोन किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जून 2024 14:12 IST
ख़ास बातें
  • ओपो और वनप्‍लस के कई प्रोडक्‍ट्स की लॉन्चिंग में देरी
  • कई आईओटी प्रोडक्‍ट का लॉन्‍च भी हो सकता है लेट
  • पोस्‍टपोन की वजह अभी साफ नहीं है

Oppo Pad 3 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की बात थी। उसके साथ 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज हो सकता है।

चीनी कंपनी ओपो (Oppo) को लेकर कहा जा रहा है कि वह एक नए फ्लैगशिप टैबलेट Oppo Pad 3 पर काम कर रही है, जिसे ग्‍लोबल मार्केट में OnePlus Pad 2 नाम से रीब्रैंड किया जा सकता है। अब जाने-माने टिप्‍सटर 
डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने खुलासा किया है कि इन दोनों प्रोडक्‍ट के लॉन्‍च को पोस्‍टपोन कर दिया गया है साथ ही कई IoT प्रोडक्‍ट्स की लॉन्चिंग भी आगे बढ़ा दी गई है। ऐसा क्‍यों हुआ है, यह अभी क्‍लीयर नहीं है। 

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, पोस्‍टपोन किए गए प्रोडक्‍ट्स में Oppo Pad 3 और OnePlus Pad शामिल हैं, जिन्‍हें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से पैक किया गया है। इनके अलावा OnePlus Watch, Enco X3 ईयरफोन और OnePlus Buds 3 के नए कलर ऑप्‍शन का लॉन्‍च भी पोस्‍टपोन किया गया है। 

पोस्‍टपोन की वजह अभी साफ नहीं है, क्‍योंकि यह खबर काफी दिनों से आ रही थी कि Oppo Pad 3 को अगले महीने चीन में लॉन्‍च किया जाएगा। Oppo Pad 3 में 12.1 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 3K रेजॉलूशन (3000 x 2120 पिक्‍सल्‍स) की पेशकश करेगा। डिस्‍प्‍ले में 900 निट्स की ब्राइटनैस दी जा सकती है। 
Advertisement

Oppo Pad 3 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की बात थी। उसके साथ 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज हो सकता है। कहा जाता है कि टैब में 9,510mAh की बैटरी दी जाएगी, जोकि 67W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। नया टैब एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगा जिस पर कलरओएस की लेयर होगी। 

इससे पहले डिजिटल चैट स्‍टेशन ने खुलासा किया था कि Pad 3 में स्‍लीक डिजाइन के साथ मेटल बॉडी दी जाएगी। 13 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा इसमें हो सकता है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  6. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  9. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  10. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.