10090mAh बैटरी, Snapdragon 865 SoC के साथ OnePlus Pad की भारत में टेस्टिंग शुरू! इस दिन होगा लॉन्च!

OnePlus Pad के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 12.4 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 09:50 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 12.4 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • डिवाइस में रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • इसमें 10,090mAh की बैटरी बताई गई है

OnePlus Pad कंपनी का चर्चित टैबलेट है जिसके लॉन्च की अफवाहें समय समय पर सामने आती रही हैं।

OnePlus Pad पिछले काफी समय से चर्चा में था और अब खबर है कि भारत में इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। अपडेट में ये भी कहा गया है कि यह OnePlus 11R के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट का कोडनेम Aries बताया गया है। इससे पहले इस टैबलेट को लेकर लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसमें कहा गया है कि यह Qualcomm Snapdragon 865 SoC से लैस होगा और इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस टैबलेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

OnePlus Pad कंपनी का चर्चित टैबलेट है जिसके लॉन्च की अफवाहें समय समय पर सामने आती रही हैं। अब लेटेस्ट लीक में कहा गया है कि यह Aries कोडनेम के साथ लॉन्च होगा और भारत में इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट को OnePlus 11R के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो कि जून में संभावित है। इससे पहले इसे Reeves कोडनेम के साथ बताया गया था। 

पिछले कुछ महीनों से यह टैब लगातार खबरों में बना हुआ है। अभी तक जो अफवाहें चली आ रही हैं, उनके मुताबिक इसे 2999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। यह 2022 में लॉन्च होने के लिए चर्चित था लेकिन अभी तक लॉन्च हो नहीं पाया है। 

OnePlus Pad के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 12.4 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 12L पर आधारित होगा। इसमें Snapdragon 865 SoC बताया गया है जिसके साथ में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पेअरिंग देखने को मिल सकती है। डिवाइस में रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है और साथ में 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर भी दिया जा सकता है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 10,090mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.