OnePlus Pad Pro होगा Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले हो सकती है, जिसका 3K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7:5 ऑस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जून 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले हो सकती है।
  • OnePlus Pad Pro में 9,510mAh की बैटरी शामिल होगी।
  • OnePlus Pad Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Weibo/OnePlus

OnePlus ने पुष्टि की कि वह 27 जून को चीन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ OnePlus Ace 3 Pro समेत कुछ नए प्रोडक्ट की घोषणा करेगा। Ace 3 Pro के साथ उम्मीद है कि ब्रांड OnePlus Pad Pro, OnePlus Watch 3 और OnePlus Buds 3 TWS ईयरबड्स को पेश करेगा। हाल ही में Pad Pro के बारे में ऑफिशियल फोटो नजर आई है, जिससे डिजाइन और कलर ऑप्शन का पता चला है। आइए OnePlus Pad Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Pad Pro Design


OnePlus Pad Pro का डिजाइन OnePlus Pad जैसा नजर आता है, जिसे बीते साल पेश किया गया था। डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स से घिरी हुई है और रियर में एक कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक सर्कुलर मॉड्यूल है। अफवाह है कि OnePlus Pad Pro की बॉडी मैटेलिक है और यह खाकी ग्रीन और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। टैबलेट ब्लैक कलर की वनप्लस पेंसिल का सपोर्ट करेगा। संभावन है कि स्टाइलस OnePlus Pad के स्टाइलस की तुलना में बेहतर राइटिंग अनुभव प्रदान करेगा। पैड प्रो के साथ एक एडवांस कीबोर्ड एक्सेसरीज आएगा, जिसमें पहले से बड़ा टचपैड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कीबोर्ड NFC कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।


OnePlus Pad Pro Specifications


OnePlus Pad Pro दुनिया के पहले स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर वाले टैबलेट के तौर पर लॉन्च होने की संभावना है। अफवाहों के अनुसार, OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले हो सकती है, जिसका 3K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7:5 ऑस्पेक्ट रेशियो है। इस टैबलेट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी। इस टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 9,510mAh की बैटरी शामिल होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसी टैबलेट को कुछ हफ्ते बाद चीन में Oppo Pad 3 और ग्लोबल मार्केट में OnePlus Pad 2 के तौर पर रीब्रांड किए जाने की संभावना है। OnePlus Pad Pro 4 स्टोरेज ऑप्शन जैसे कि 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 16GB+512GB में उपलब्ध होगा। बेस वेरिएंट सिर्फ स्पेस ग्रे कलर में आएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  2. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  3. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  4. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  5. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  6. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  7. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  8. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  9. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  10. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.