OnePlus Pad Price: Flipkart पर OnePlus Pad प्राइस लीक! 8GB + 128GB वेरिएंट इतने से होगा शुरू!

कंपनी ने लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है।

OnePlus Pad Price: Flipkart पर OnePlus Pad प्राइस लीक! 8GB + 128GB वेरिएंट इतने से होगा शुरू!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad में 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • पावर के लिए यह टैबलेट 9,510mAh बैटरी से लैस होगा।
  • साथ में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्टेड होगा।
  • यह टैबलेट Android 13 आधारित OxygenOS 13.1 के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Pad कंपनी की ओर से इसके पहले टैबलेट के रूप में लॉन्च होने जा रहा है। वनप्लस पैड को लेकर लगातार लीक्स और अपडेट्स मिल रहे हैं जिससे पता चलता है कि इसका लॉन्च अब बेहद नजदीक है। OnePlus Pad के लिए प्री-ऑर्डर कंपनी काफी पहले ही शुरू कर चुकी है। यूं तो इसकी कीमत का खुलासा भी जल्द होने वाला है जिसके लिए 25 अप्रैल का दिन निर्धारित है। लेकिन Flipkart पर इसके प्राइसिंग डिटेल्स पहले ही रिवील हो गए हैं। आइए जानते हैं, ताजा रिपोर्ट में वनप्लस पैड की कीमत के बारे में क्या सामने आया है। 
 

OnePlus Pad Price in India

वनप्लस के पहले टैबलेट OnePlus Pad के प्राइसिंग डिटेल्स Flipkart पर गलती से रिवील किए जाने की खबर आई है। यूं तो OnePlus Pad की कीमत 25 अप्रैल को घोषित की जाएगी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके प्राइसिंग डिटेल्स सामने आने की बात कही जा रही है। Twitter यूजर रोबिनायन (@ROBIN_AYN_) ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें OnePlus Pad का लिस्टेड प्राइस Flipkart पर देखा जा सकता है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय तक फ्लिपकार्ट से यह अपडेट हटा दिया गया था। 
 
इस कथित प्राइस लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Pad का 8GB + 128GB वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये हो सकती है। वनप्लस को सिंगल हेलो ग्रीन कलर में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। 
 

OnePlus Pad Specifications

OnePlus ने वनप्लस पैड के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस में 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह एक LCD पैनल होगा, ऐसा कहा जा रहा है। साथ ही इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट होगा जिसके साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

पावर के लिए यह टैबलेट 9,510mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्टेड होगा। साउंड के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो रियर में यह 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है। फ्रंट की ओर इसमें 8MP कैमरा दिया जा सकता है। यह टैबलेट Android 13 आधारित OxygenOS 13.1 के साथ आ सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • कमियां
  • Average cameras
डिस्प्ले11.61 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9000
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2800x2000 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9510 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »