OnePlus Pad Pre-Orders: इन मार्केट में शुरू हुए वनप्लस के टैबलेट की प्री-बुकिंग, फ्री मिलेगा मैग्नेटिक कीबोर्ड

OnePlus के अनुसार, OnePlus Pad की कीमत का खुलासा 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे (CEST) पर किया जाएगा। वहीं, टैबलेट का शिपमेंट 8 मई से शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 20:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad की प्री-बुकिंग अमेरिका, यूके और यूरोप में शुरू हो चुकी है
  • प्री-बक कराने वालों को मुफ्त में एक मैग्नेटिक कीबोर्ड या स्टाइलो मिलेगा
  • प्री-ऑर्डर 25 अप्रैल तक लाइव रहेंगे।

OnePus Pad की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है

OnePlus Pad को फरवरी में लॉन्च किया गया था। उस समय कंपनी ने डिवाइस की उपलब्धता के साथ-साथ इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी थी। अब, ब्रांड ने अमेरिका, यूके और यूरोप में टैबलेट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, कीमत की जानकारी अभी भी पर्दे के पीछे रखी गई है। कंपनी OnePlus Pad को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कुछ अर्ली बर्ड ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

OnePlus Pad की प्री-बुकिंग अमेरिका, यूके और यूरोप में शुरू हो चुकी है। कंपनी ने अभी भी कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन प्री-बुकिंग पर कई ऑफर्स की पेशकश कर रही है। OnePlus Pad को अमेरिका, यूरोप और यूके में क्रमश: 99 डॉलर, 99 यूरो और 99 पाउंड में प्री-बुक किया जा सकता है। बुक करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में एक मैग्नेटिक कीबोर्ड या स्टाइलो मिलेगा। मार्केट के आधार पर ग्राहक कीबोर्ड या स्टाइलो में से एक को चुन सकते हैं। इसके अलावा, यूरोपीय ग्राहक 25 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच टैबलेट खरीदने पर 39 यूरो कीमत का SuperVOOC 80W अडेप्टर मुफ्त हासिल कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर 25 अप्रैल तक लाइव रहेंगे।

OnePlus के अनुसार, 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे (CEST) पर टैबलेट की कीमत का खुलासा किया जाएगा। वहीं, टैबलेट का शिपमेंट 8 मई से शुरू होगा।

वनप्लस का पहला Android टैबलेट, OnePlus Pad में 144Hz की रिफ्रेश रेट, 2800x2000 रिजॉल्यूशन (296 ppi), और 500nits ब्राइटनेस से लैस 11.61-इंच का डिस्प्ले मिलता है। टैब में 7:5 स्क्रीन रेशियो और 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है और इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास है, यह 6.54mm पतला है और इसका वजन 552 ग्राम है।
Advertisement

यह Android 13 पर चलाता है और 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट पर काम करता है। टैबलेट में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस भी है। इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है।
Advertisement

वनप्लस पैड में स्मार्टफोन के साथ 5G सेल्युलर शेयरिंग की सुविधा है। टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 9,510mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह एक महीने तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करता है। इसके रिटेल बॉक्स में मैचिंग मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस मिलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.