9510mAh बैटरी, 12GB रैम वाले OnePlus Pad ने ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में दिखाया गजब का दम! देखें वीडियो

OnePlus Pad का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 18:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट किया गया है।
  • डिवाइस को 6 लेवल तक स्क्रैच किया गया।
  • यहां पर डिवाइस ने टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

OnePlus Pad को JerryRigEverything नामक YouTube चैनल पर टेस्ट किया गया।

Photo Credit: YouTube Screenshot/JerryRigEverything

OnePlus ने फरवरी में अपना टैबलेट OnePlus Pad पेश किया था। OnePlus Pad में 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट की पावर है। जिसके साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। लॉन्च के बाद अक्सर डिवाइसेज का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट यानि कि उसकी मजबूती परखने का टेस्ट लोग करते दिखाई देते हैं। एक जाने माने यू-ट्यूबर ने, जो डिवाइसेज के लिए इसी तरह के टेस्ट करते हैं, ने इस टैबलेट का टेस्ट भी किया। आइए आपको बताते हैं कि उसका नतीजा क्या निकल कर आया। 

OnePlus Pad का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट किया गया है। हाल ही में JerryRigEverything नामक YouTube चैनल पर इस टैबलेट को टेस्ट किया गया। यहां पर डिवाइस ने टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ में इसने हीट टेस्ट में भी अच्छा परफॉर्म किया है। सबसे पहले डिवाइस के लिए स्क्रैच टेस्ट किया गया। डिवाइस को 6 लेवल तक स्क्रैच किया गया। 7वें लेवल पर इसमें गहरे निशान दिखने लगे। लेकिन यह काफी अच्छा परफॉर्मेंस रहा। 

उसके बाद टैबलेट का बर्न टेस्ट भी किया गया। जिसमें यह टैबलेट पास हो गया। इसका बेंड टेस्ट भी यूजर ने किया। जिसमें इसने हैरान करने वाले नतीजे दिए। बेंडिंग टेस्ट में स्क्रीन बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं झेल पाती है और जल्दी ही मुड़ जाती है। लेकिन वनप्लस पैड ने यहां भी अच्छा परफॉर्म किया और इसे बेंड करना काफी मुश्किल पाया गया। इसके सभी टेस्ट का वीडियो आप यहां देख सकते हैं- 

OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह एक LCD पैनल है। साथ ही इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट है जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज बताई गई है। पावर के लिए यह टैबलेट 9,510mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्टेड है। रियर में यह 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है और फ्रंट की ओर इसमें 8MP कैमरा मौजूद है। यह टैबलेट Android 13 आधारित OxygenOS 13.1 स्किन के साथ काम करता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  2. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  6. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  7. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  9. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.