OnePlus Pad Go के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 8GB RAM और 50MP कैमरा से होगा लैस

OnePlus Pad Go में 11.35-इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 2.4K रेजोल्यूशन और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 09:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go में 11.35-इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Pad Go में MediaTek प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Pad Go में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी।

OnePlus Pad Go में 11.35-इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad Go भारतीय बाजार में 6 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर पेश किए जाने के अलावा टैबलेट भारत में Amazon और Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। ऐसी संभावना है कि चीनी मार्केट में रिलीज होने पर उसी टैबलेट को Oppo Pad Air 2 कहा जा सकता है। लॉन्च से पहले OnePlus धीरे-धीरे Pad Go के फीचर्स का खुलासा कर रहा है। इस बीच टिप्सटर मुकुल शर्मा ने OnePlus टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। यहां हम आपको OnePlus Pad Go के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


OnePlus Pad Go के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus ने खुलासा किया कि OnePlus Pad Go में 11.35-इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 2.4K रेजोल्यूशन और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो प्रदान करती है। ऑडियो के लिए इस टैबलेट में डॉल्बी एटम्स पावर्ड क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे। शर्मा ने खुलासा किया कि OnePlus Pad Go में MediaTek प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि 4G LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। इसलिए, ऐसा लग रहा है कि कंपनी डिवाइस को सिर्फ वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर वर्जन में पेश कर सकती है।

OnePlus Pad Go में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आगामी टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर काम करेगा। OnePlus Pad के मुकाबले Pad Go में थोड़ी बड़ी स्क्रीन होगी, हालांकि थोड़ा हल्का होगा। OnePlus Pad Go का वजन 523 ग्राम होगा, जबकि OnePlus Pad का 552 ग्राम था।
Advertisement

OnePlus अक्टूबर में कई मार्केट में OnePlus Fold लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। OnePlus Open में 2K फोल्डेबल डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, पेरिस्कोप जूम लेंस समेत 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी शामिल है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.