OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स

पिछले वर्ष दिसंबर में OnePlus Pad Go 2 को पेश किया गया था। इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.8K LCD डिस्प्ले है। OnePlus Pad Go 2 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300-Ultra है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2026 23:48 IST
ख़ास बातें
  • देश में अगले महीने OnePlus Pad Go 2r को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस टैबलेट में AI से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं
  • यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए OnePlus Pad Go 2 की जगह ले सकता है

यह OnePlus Pad Go 2 की जगह ले सकता है

Photo Credit: OnePlus

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus का नया टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Pad Go 2r के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकत हैं। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए OnePlus Pad Go 2 की जगह ले सकता है। इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.8K LCD डिस्प्ले है। OnePlus Pad Go 2 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300-Ultra है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि देश में OnePlus Pad Go 2r को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस टैबलेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। OnePlus ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है। इस वर्ष अप्रैल में OnePlus Pad 4 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) 144 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। OnePlus Pad 4 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। 

इस टैबलेट के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus Pad 4 में 13,380 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। OnePlus Pad Go 2 में 12.1 इंच 2.8K (1,980 x 2,800 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। यह डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। OnePlus Pad Go 2 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट है। OnePlus Pad Go 2 में 10,050 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस टैबलट में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.