OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

भारत में OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 15:37 IST
ख़ास बातें
  • भारत में OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा
  • OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच 3.4K डिस्प्ले दिया जाएगा

इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K 12-बिट True Color Display होगा

Photo Credit: OnePlus

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus का नया टैबलेट इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Pad 4 के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस टैबलेट को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 41,86,268 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच 3.4K 12-बिट True Color Display होगा। इस टैबलेट में  13,380 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें आठ स्पीकर वाला सेटअप दिया जाएगा, जिसमें चार बास स्पीकर्स और चार ट्वीटर्स होंगे। 

OnePlus ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। OnePlus Pad 4 के लिए एमेजॉन और फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392x2,400 पिक्सल्स) 12-बिट True Color Display 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टैच सैंपलिग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका डिस्प्ले Dolby Vision को सपोर्ट करेगा। 

आगामी टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। कंपनी के OnePlus 15 में भी इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Pad 4 में पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें एक कैमरा और LED फ्लैश होगा। इस टैबलेट के रियर में तीन पोगो पिन भी दिखाई दे रहे हैं। OnePlus ने दावा किया है कि इस टैबलेट को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 41,86,268 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें CPU का परफॉर्मेंस 20 प्रतिशत, CPU की एफिशिएंसी 35 प्रतिशत, GPU का परफॉर्मेंस 23 प्रतिशत और GPU की एनर्जी एफिशिएंसी 20 प्रतिशत बेहतर होने की भी जानकारी दी गई है। इस टैबलेट में आठ स्पीकर वाला सेटअप दिया जाएगा, जिसमें चार बास स्पीकर्स और चार ट्वीटर्स शामिल होंगे। 

इस टैबलेट की एक विशेषता इसमें 13,380 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में लगभग 54 दिनों का स्टैंडबाय, लगभग 20 घंटों का वीडियो प्लेबैक और सात घंटे की गेमिंग की पेशकश करेगा। OnePlus Pad 4 में कंपनी के Stylo Pro स्टाइलस के लिए सपोर्ट होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.