Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी

Moto Pad 70 में 10,200 mAh की बैटरी 68 W TurboPower चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 19:39 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा
  • भारत में इस टैबलेट को आठ अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • Moto Pad 70 में 10,200 mAh की बैटरी दी जाएगी

इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले होगा

Photo Credit: Motorola

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया टैबलेट अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Moto Pad 70 में 12.1 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट के साथ Moto Pen बंडल्ड होगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Moto Pad 70 के लिए एक लैंडिंग पेज पब्लिश किया गया है। देश में इस टैबलेट को आठ अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Moto Pad 70 में 12.1 इंच डिस्प्ले 2.5K रिजॉल्यूशन, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और DCI-P3 के 96 प्रतिशत कलर गैमुट के साथ होगा। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

Advertisement

यह टैबलेट मैग्नेटिक स्नैप-ऑन और पोगो-पिन कनेक्शन के साथ Moto फोलियो कीबोर्ड के लिए कम्पैटिबल है। Moto Pad 70 में 10,200 mAh की बैटरी 68 W TurboPower चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स होंगे। इसमें अन्य डिवाइसेज के साथ फाइल शेयरिंग के लिए Smart Connect फीचर मिलेगा। इस टैबलेट में Android 16 प्री-इंस्टॉल्ड होगा। 

देश में Moto Pad 70 Groove को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Moto Pad 70 Groove में 10,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें नौ स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम होगा। देश में इस टैबलेट को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके रियर पैनल के सेंटर में JBL ब्रांडिंग के साथ सर्कुलर मेश ग्रिल है। इसमें बिल्ट-इन सर्कुलर फोल्ड-आउट स्टैंड है जो पोट्रेट, लैंडस्केप, स्टैंड, हैंगिंग और थिएटर मोड्स को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के रियर पैनल पर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision के लिए सपोर्ट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस टैबलेट में नौ स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम है, जिसमें चार ट्वीटर्स, तीन वूफर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। इसके साथ 43 cc एकॉस्टिक चैंबर, Dolby Atmos ट्यूनिंग, Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट का ऑडियो सिस्टम 48 W तक स्टीरियो आउट देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.