एलजी ने लॉन्च किया नया टैबलेट, इसमें है एंड्रॉयड 7.0 नूगा

एलजी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया में अपना नया बजट टैबलेट एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई लॉन्च क दिया। कंपनी के मुताबिक, एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई टैबलेट का सबसे ख़ास फ़ीचर है इसका करीब 290 ग्राम वज़न के साथ आना, जो कि एक सोडा कैन से भी कम भारी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 17:05 IST
ख़ास बातें
  • एलजी जी पैड आईवी 8.0 एफएचडी एलटीई 4जी एलटीई वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है
  • यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • टैबलेट में 8 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
एलजी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया में अपना नया बजट टैबलेट एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई लॉन्च क दिया। कंपनी के मुताबिक, एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई टैबलेट का सबसे ख़ास फ़ीचर है इसका करीब 290 ग्राम वज़न के साथ आना, जो कि एक सोडा कैन से भी कम भारी है। इस टैबलेट को एलजी के घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया में 3,52,000 कोरियाई वॉन (करीब 20,000 रुपये) में पेश किया गया है। अभी कोरिया से बाहर इस टैबलेट को लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यह टैबलेट डार्क ब्राउन कलर में आता है और एक्सक्लूसिव तौर पर एलजी यू प्लस स्टोर में मिलेगा।

एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई एक बजट टैबलेट है जो एक सिंगल सिम कार्ड स्लॉट के साथ 4जी एलटीई के जरिए वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में एंट्री-लेवल 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। ग्राफिक्स के लिए टैबलेट में एड्रेनो 505 जीपीयू है। इस टैबलेट में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। इसमें एक 8 इंच फुल एचडी (1920x1200 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है।
Advertisement

फोटोग्राफी की बात करें तो एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई में 5 मेगापिक्सल का रियर व फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस के साथ मीराकास्ट सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके अलावा, एलजी जी पैड IV 8.0 एफएचडी एलटीई में ईज़ी-टू-व्यू मोड, डुअल विंडोज़, नॉक ऑन/नॉक कोड और प्लस पैक जैसे फ़ीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं। एलजी, प्लस पैक को एक 82,000 कोरियाई वॉन (करीब 4,500 रुपये) की अतिरिक्त कीमत पर बेच रही है। यह एक टैबलेट कवर है जिसे एक स्टैंड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टैबलेट एक अलग बैटरी पैक, स्पीकर और यूएसबी पोर्ट से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Tablets, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.