LG G Pad II 8.0 टैबेलट लॉन्च, Android 5.0 OS से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 अगस्त 2015 13:20 IST
एलजी (LG) ने कोरिया ने अपने जी पैड 8.0 टैबलेट का सेकेंड जेनरेशन डिवाइस लॉन्च किया है। डिवाइस के प्रोमो पेज को कंपनी के इस देश की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। वैसे, टैबलेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वेबसाइट पेज पर G Pad II 8.0 के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन का जिक्र जरूर किया गया है। आपको बता दें कि इस टैबलेट के फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस को पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था।

LG G Pad II 8.0 को LGV498 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है और इसका डिज़ाइन पुराने वाले डिवाइस के जैसा ही है। हालांकि, टैबलेट में फुल साइज यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसका इस्तेमाल पोर्टेबल ड्राइवर्स, कीबोर्ड्स और गेमिंग कंट्रोलर्स से कनेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इस पोर्ट के जरिए दूसरे डिवाइस को चार्ज भी किया जा सकता है।
नया टैबलेट एक स्लिम कैपेसिटिव स्टायलस के साथ आता है जिसकी चौड़ाई 3.5mm है। डिवाइस माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) सपोर्ट के साथ आएगा। LG G Pad II 8.0 में कंपनी का अपना LG-QPair 2.0 ऐप और Microsoft Office ऐप्स मौजूद होंगे। इसमें Quick Memo+ फ़ीचर भी दिया गया है। डिवाइस में KnockON फ़ीचर को भी शामिल किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 8 इंच का WXGA (1280x800 pixels) रिजॉल्यूशन IPS डिस्प्ले है। डिवाइस में 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 400 प्रोसेसर के साथ 1.5GB रैम (RAM) मौजूद होगा।

LG G Pad II 8.0 की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है। इसमें ब्लूटूथ 4.0, GPS और वाई-फाई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कैमरे के सेंसर के बारे में स्पेसिफिकेशन पेज पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 210.8x124.2x8.95mm डाइमेंशन वाले इस टैबलेट का वज़न 347 ग्राम है। इसमें 4200mAh की बैटरी भी मौजूद है। मार्केट में इस टैबलेट के टाइटेनियम ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी ने कनेक्टिविटी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि टैबलेट का LTE वर्ज़न भी लॉन्च होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.